Categories: Bigg boss

Bigg Boss 10: क्या कर रहे बिग बॉस 10 का विनर, जानें किस वजह से सुर्खियों में रहा सलमान खान ये सीजन?

Bigg Boss Season 10: बिग बॉस सीजन 10 को भी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने होस्ट किया था. इस सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. यह पहला सीजन था जिसमें आम लोग (इंडियावाले) और सेलेब्रिटीज साथ आए.

Published by Preeti Rajput

Bigg Boss Season 10: बिग बॉस का दसवां सीजन (2016-2017) रियलिटी टीवी के इतिहास में सबसे ज्यादा विवादित और सुर्खियों में रहा है. इस सीजन को भी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने होस्ट किया था. इस सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.  यह पहला सीजन था जिसमें आम लोग (इंडियावाले) और सेलेब्रिटीज साथ आए.

घर का मुख्य विवाद

सीजन की शुरुआत से ही विवाद शुरू हो गए. सबसे बड़ा विवाद स्वामी ओम से जुड़ा था. स्वामी ओम ने घर में अजीबोगरीब हरकतें कीं महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां, झूठे दावे और टास्क के दौरान बानी जे और रोहन मेहरा पर पेशाब फेंकना. यह घटना इतनी घिनौनी थी कि सभी कंटेस्टेंट ने इसके खिलाफ शिकायत की थी. जिसके बाद सलमान खान ने उन्हें घर से बाहर कर दिया था. स्वामी ओम को बिग बॉस के सबसे घृणित कंटेस्टेंट में गिना जाता है. 

बीच शो से बाहर हुईं प्रियंका

इस सीजन में सबसे ज्यादा लाइमलाइट प्रियंका जग्गा ने बंटोरी. वह शो में काफी गालियां देतीं और ड्रामा क्रिएट करती थीं. एक बार उन्होंने मनु पंजाबी की दिवंगत मां पर भी टिप्पणी की थी. जिसके बाद सलमान खान काफी ज्यादा भड़क गए थे. वीकेंड का वार में सलमान ने उन्हें घर से निकाल दिया था. सलमान ने चैनल को चेतावनी दी कि अगर प्रियंका को दोबारा बुलाया तो वे शो छोड़ देंगे. प्रियंका को बाद में वाइल्ड कार्ड से लाया गया, लेकिन फिर विवादों के कारण बाहर किया गया.

कहां है बिग बॉस 10 के विनर?

29 जनवरी 2017 को ग्रैंड फिनाले में मनवीर गुर्जर विजेता बने थे.  नोएडा के एक आम किसान मनवीर ने सेलेब्स जैसे बानी जे, लोपामुद्रा राउत और मनु पंजाबी को हरा दिया था. मनवीर को 40 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी. वह पहले कॉमनर थे, जिसने बिग बॉस की ट्रॉफी जीती थी.  बानी जे फर्स्ट रनर-अप रहीं. मनवीर की जीत दर्शकों की वोटिंग से हुई.

बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट? (सेलेब्स)

  • लोपामुद्रा राउत
  • मोनालिसा
  • गौरव चोपड़ा
  • करण मेहरा
  • रोहन मेहरा
  • राहुल देव

कॉमनर (इंडियावाले)

  • मानवीर गुर्जर
  • मनु पंजाबी
  • प्रियंका जग्गा
  • स्वामी ओम
  • नवीन प्रकाश
  • लोकेश कुमारी शर्मा
  • नीतिभा कौल
  • आकांक्षा शर्मा
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

ROCO फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लें डेट

India Cricket Schedule 2026-27: किक्रेट लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है कि BCCI ने…

March 26, 2026

Medicine Price Hike: आम आदमी की जेब पर पड़ा भार, बढ़ गए इन 1000 दवाओं के दाम, जानें वजह

Medicine Price Hike: सरकार ने 1 अप्रैल से जरूरी दवाओं की कीमतों में 0.6% बढ़ोतरी…

March 26, 2026

कभी पेट भरना था मुश्किल, अब IPL में चमकने को तैयार है ट्रक ड्राइवर का बेटा! पिता की कहानी सुन रो पड़ेंगे आप

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट के सितारों का एक अलग ही स्ट्रगल होता है, वो बड़े…

March 26, 2026

PSL 2026: ऐसा क्या हुआ जो डेविड वॉर्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही लगा दी पाकिस्तान खिलाड़ियों की क्लास, जानें पूरा मामला

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर…

March 26, 2026