Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 19: अपूर्वा मखीजा से गुरचरण सिंह तक, इस बार ये सितारे बन सकते हैं बिगबॉस के घर का हिस्सा

Bigg Boss 2025 Contestants List: बिग बॉस 19 के संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कुछ ऐसे नाम हैं जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। जी हां, इस लिस्ट में गुरचरण सिंह से लेकर आवेज दरबार और अपूर्वा मखीजा जैसे पॉपुलर नाम शामिल हैं। जानिए कौन-कौन आ सकते हैं इस सीजन में।

Published by Shraddha Pandey

Bigg Boss 19 Contestants List 2025: टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित और विवादों से भरा शो बिग बॉस हर बार अपनी नई कास्टिंग को लेकर सुर्खियों में रहता है। इस बार भी फैंस में जबरदस्त उत्सुकता है कि आखिर किन सितारों को घर के अंदर देखा जाएगा। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई पॉपुलर चेहरे शो में एंट्री ले सकते हैं, जिनकी वजह से यह सीजन और भी मजेदार हो सकता है।

गुरुचरण सिंह

लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है गुरुचरण सिंह का, जिन्हें दर्शक “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में रोशन सोढ़ी के किरदार से पहचानते हैं। लंबे समय से टीवी से दूर रहने के बाद उनका बिग बॉस में आना दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है।

अपूर्वा मखीजा

A post shared by Apoorva (@the.rebel.kid)

इसके अलावा अपूर्वा मखीजा का नाम भी लिस्ट में है, जो अपनी ग्लैमरस पर्सनैलिटी और स्टाइलिश अंदाज़ से घर में तड़का लगाएंगी।

साउथ की ये 5 हसीनाएं बनीं बॉलीवुड की रानी, सुपरस्टार्स के दिलों पर किया राज!

Related Post

आवेज दरबार

A post shared by Awez Darbar (@awez_darbar)

वहीं सोशल मीडिया सेंसेशन आवेज दरबार भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि अगर वे घर में आए तो शो की टीआरपी आसमान छू सकती है।

जीशान कादरी

इसी तरह जीशान कादरी (गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम) का नाम भी चर्चा में है। उनकी दमदार पर्सनालिटी और बेबाक बोलने का अंदाज शो को मसालेदार बना देगा।

शेफाली जरीवाला के याद में पराग ने अपने शरीर पर करवाई ऐसी चीज, देख फट जाएगा कलेजा, वायरल हो रहा है वीडियो

इनके अलावा कुछ और टीवी व वेब सीरीज कलाकारों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनकी आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है। फैंस के बीच सबसे ज्यादा उत्सुकता इस बात को लेकर है कि इस बार बिग बॉस का माहौल कैसा रहेगा। क्या घर में दोस्ती ज्यादा दिखेगी या फिर झगड़े और विवादों का तड़का लगेगा? लेकिन इतना तय है कि इन चर्चित नामों के आने से यह सीजन खूब धमाल मचाने वाला है।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Ram Rahim: पत्रकार हत्या केस में राम रहीम को झटका नहीं, राहत! हाई कोर्ट ने बदल दिया फैसला; जानें क्या था मामला?

Chhatrapati Murder Case: राम रहीम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल, पंजाब…

March 7, 2026