Categories: मनोरंजन

Exclusive: कौन है Natalia Janoszek? जो घरवालों को लिए बनेंगी बड़ी मुसीबत! जानें क्या है इनका गेम प्लान…

Bigg Boss 19 Natalia Janoszek: एक्ट्रेस नतालिया जानोसजेक गौरव खन्ना के साथ बिग बॉस 19 में शामिल हो गई हैं। यह शो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग हो रहा है। इस शो में जाने से पहले नतालिया ने इनखबर से बातचीत में कई बिंदूओं को लेकर चर्चा की है।

Published by Preeti Rajput
Bigg Boss 19 Natalia Janoszek: बिग बॉस 19′ जियो हॉटस्टार पर शुरू हो चुका है और दर्शकों को बांधे हुए है। सलमान खान जैसे ही कंटेस्टेंट्स का परिचय करवा रहे हैं, पोलिश एक्ट्रेस नतालिया जानोसजेक गौरव खन्ना के साथ शो में शामिल हो गई हैं। उन्होंने अपनी हिंदी बोलने की कला से भी सलमान और दर्शकों को प्रभावित किया है। इस शो में जाने से पहले नतालिया ने इनखबर से बातचीत में कई बिंदूओं को लेकर चर्चा की है।

ये चीज नहीं बर्दाशत कर सकती हैं  नतालिया

इस बातचीत के दौरान नतालिया से सबसे पहला सवाल किया गया कि- क्या आपको लगता है कि बिग बॉस 19 में भाषा की बाधा आपकी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक हो सकती है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि- हां मुझे लगता है कि हिंदी को लेकर कुछ चीजें प्रॉबलम बन सकती हैं। रियलिटी शोज़ में सोशल मीडिया की भूमिका पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि- सोशल मीडिया पर अफावहें तेजी से फैल जाती हैं, जिसके कारण सच्चाई का पता लगने में काफी समय लग जाता है। अब बिग बॉस के घर में जाकर हमें लोगों की सच्चाई का पता लग सकेगा।
वहीं बिग बॉस हाउस में एक चीज़ जो आपको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी इस सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि- मैं बेइज्जती बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं। फिर चाहे वह किसी को लेकर भी क्यो ना हों। मुझे वह बर्दाशत नहीं होता है।

कौन है नतालिया जानोसज़ेक?

नतालिया जानोसज़ेक एक पोलिश अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने कई शोज में भाग लेकर अपना सफर शुरू किया और फिर रियलिटी शो और फिल्मों में कदम रखा। वह ग्रीन फेयरी, 365 डेज़ और डेथ ऑफ़ द शेख में नज़र आईं। हाल ही में, वह हाउसफुल 5 और वॉर 2 में भी नज़र आईं। नतालिया के अलावा इस शो में गौरव खन्ना, नीलम गिरी, अमाल मलिक, अशनूर कौर, अवेज़ दरबार, नगमा मिराजकर, ज़ीशान कादरी, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद, नटैला जानोसज़ेक, प्रणित मोरे, नेहल चुडासमा, मृदुल तिवारी और फरहाना भट्ट नजर आ रहे हैं।

 

Related Post
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

This is test post

This is test post

March 16, 2026

LPG Gas Shortage: नींबू पानी पर ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, बिल देख हैरान रह गए लोग; सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

Lpg Crisis: आजकल शहरों में रसोई गैस (LPG) की भारी कमी हो गई है. जिसका…

March 16, 2026

What is magnesium: क्या है मैग्नीशियम, जिसकी कमी से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

What is magnesium: मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण खनिज है, जिसकी कमी से मधुमेह और हृदय रोग…

March 16, 2026

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग ने लागू की आचार संहिता; इस दिन आएंगे नतीजे

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू…

March 16, 2026