Categories: मनोरंजन

इस कंटेस्टेंट के हाथ लगी Bigg Boss 19 सत्ता, बाकियों को करनी होगी जी हजूरी! सभी को हराकर हासिल की कप्तानी

Bigg Boss 19 First Captain: 'बिग बॉस 19' के घर में कप्तानी का पहले टास्ट का एलान किया गया है। आइए बताते हैं आखिर कौन बना है घर का पहला कप्तान?

Published by Preeti Rajput

Bigg Boss 19 Captaincy Task:  बिग बॉस का नया सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन ने शुरू होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से घर में राशन और काम को लेकर घमासान देखने को मिल रहा है। इस सीजन में घर के अंदर सत्ता की लड़ाई देखने को मिलने वाली है। इस बार घर का थीम ‘डेमोक्रेसी’ रखा गया है। इस डेमोक्रेसी के भीतर अब घरवालों को अपना पहला लीडर चुनने का मौका मिला है। ऐसे में सब चाहते हैं कि कोई एक ऐसा सदस्य सामने आए जो घर में अनुशासन को बनाए रखें। अब इसके चलते बिग बॉस को अपना पहला कप्तान मिल गया है। आइए बताते हैं आखिर कौन है वो सदस्य?

कप्तानी को लेकर घर का पहला टास्क

पहली कप्तानी की रेस में सभी घरवालों ने मिलकर अशनूर, कुनिका और अभिषेक को चुना। जिसके बाद इन्हें घर का टाइल्स पेंट करने का टास्ट दिया। इसके लिए हर कंटेस्टेंट को एक-एक सब्स्टीट्यूट चुनने को कहा गया। अशनूर ने इसके लिए जीशान को चुना, जबकि कुनिका ने बसीर पर भरोसा जताया। द खबरी ट्वीट्स’ के मुताबिक ये मुकाबला काफी दमदार था। कुनिका ने अपने शांत दिमाग और रणनीति के दम पर पहली कप्तानी अपने नाम कर ली। 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Related Post

घरवालों में हुई तकरार

एक तरफ कप्तानी का टास्क चल रहा था, वहीं दूसरी तरफ गौरव और जीशान के बीच तकरार देखने को मिली। दोनों की तकरार ने घर का माहौल गरमा दिया था। इसकी वजह था घर का खाना। जीशान द्वारा मूंगफली खाने पर गौरव ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह एक बहस में तब्दील हो गया। अमान ने इस दौरान जीशान का पक्ष लिया। उन्बोंने कहा कि- एक ने नहीं बाकियों ने भी खाया है तो सिर्फ एक को दोषी ठहराना ठीर नहीं है। वहीं जीशान ने गौरव को घेरते हुए कहा- गौरव हमेशा कुछ लोगों को साथ लेकर चलते हैं और अकेले फैसले लेने से दूर भागते हैं। 

देवर आवेज पर नहीं गौहर खान को इस कंटेस्टेंट पर आया प्यार, घरवालों को लगाई लताड़, बोलीं- सब आके बदतमीजी

कुनिका सदानंद बनी पहली कप्तान

कुनिका सदानंद को घर का पहला कप्तान चुना गया। वह शुरुआत से ही मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। इस बार घर का थीम लोकतंत्र है, इसलिए कप्तान बनना और घरवालों को मैनेज करना एक कठिन काम होगा। अब देखना होगा कि यह कप्तानी कैसी रहती है।  

साउथ सुपरस्टार Nagarjuna ने इस हसीना को जड़ दिए थे 14 थप्पड़, एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर किया था खुलासा, मांगनी पड़ी थी माफी!

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: salman khan

Recent Posts

Pakistan Airstrike Afghanistan: एयरस्ट्राइक से दहला काबुल! अस्पताल पर हमले में 400 की मौत, तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया इल्जाम

Pakistan Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.…

March 17, 2026

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026