Categories: मनोरंजन

शादीशुदा निरहुआ संग खूब चला चक्कर…फंस गईं एक्ट्रेस तो खिसियाकर दिया जवाब, भोजपुरी सिनेमा का नया बवाल

Amrapali Dubey: भोजपुरी इंडस्ट्री की नामी जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से शादी की अफवाहें उड़ती रही हैं।

Published by

Amrapali Dubey: भोजपुरी इंडस्ट्री की नामी जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से शादी की अफवाहें उड़ती रही हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इतनी दमदार है कि कई फैंस ने मान लिया था कि दोनों ने असल में शादी कर ली है। लेकिन अब आम्रपाली दुबे ने खुद इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है और साफ किया है कि ये महज अफवाहें हैं।

क्या बोलीं आम्रपाली?

हाल ही में आम्रपाली अपनी बहन आंचल दुबे के यूट्यूब शो ‘द एड शो’ में पहुंचीं थीं, जहां उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने चुपचाप निरहुआ से शादी कर ली है। इस पर एक्ट्रेस ने हंसते हुए जवाब दिया, “जिस दिन मेरी शादी होगी, उस दिन ये अफवाह फैलाने वाले लोग शॉक हो जाएंगे। शायद मेरी शादी में अनंत अंबानी से भी ज्यादा फंक्शन होंगे।” आम्रपाली ने आगे कहा, “निरहुआ जी शादीशुदा हैं, अपनी फैमिली के साथ खुश हैं। प्लीज़ उन्हें लेकर इस तरह की बातें करना बंद करिए। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं और यही रिश्ता आगे भी रहना चाहिए। मेरी शादी होगी तो पूरी दुनिया को पता चल जाएगा।”

2014 में फिल्म निरहुआ से की करियर की शुरुआत

बता दें कि आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से की थी। तभी से निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। दोनों ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनके बीच का रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक ही सीमित है। उधर, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की निजी जिंदगी की बात करें तो वह शादीशुदा हैं और दो बच्चों, एक बेटी और एक बेटे के पिता हैं। उन्होंने 2000 के शुरुआती सालों में शादी की थी।

Published by

Recent Posts

सिर्फ मैरिज सर्टिफिकेट ही नहीं… कानूनी शादी के लिए ये चीज भी जरूरी, SC ने दिया ऑर्डर

Legal Hindu Marriage: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सिर्फ मैरिज सर्टिफिकेट से हिंदू विवाह मान्य…

February 6, 2026

Bipasha Daughter Video: बिपाशा ने बेटी देवी का शेयर किया ‘स्वीट मोमेंट’, प्रार्थना करते हुए वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने…

February 6, 2026

Garhkundar Fort: आज भी गूंजती हैं चीखें! भारत का ऐसा खूनी किला, जहां से अचानक गायब हो गई बरात

Madhya Pradesh Quila:आज हम आपको मध्य प्रदेश के एक ऐसे किले के बारे में बताने…

February 6, 2026