Home > शिक्षा > UP Teacher Recruitment 2026: यूपी में 24,000+ शिक्षक भर्तियां जल्द, नया पोर्टल होगा लाइव; यहां समझें सारी डिटेल्स

UP Teacher Recruitment 2026: यूपी में 24,000+ शिक्षक भर्तियां जल्द, नया पोर्टल होगा लाइव; यहां समझें सारी डिटेल्स

UP Education Service Commission: नई भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार किए गए ई-अधियाचन पोर्टल का तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है.

By: Shubahm Srivastava | Published: March 29, 2026 9:23:21 PM IST



UP Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग  (UPESSC) ने पुरानी लंबित भर्तियों की परीक्षा तिथियां घोषित करने के बाद अब नई शिक्षक भर्तियों की प्रक्रिया को गति दे दी है. आयोग जल्द ही नए विज्ञापन जारी करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इस बार भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे उम्मीदवारों को स्पष्ट और समयबद्ध जानकारी मिल सके.

ई-अधियाचन पोर्टल का परीक्षण पूरा

नई भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार किए गए ई-अधियाचन पोर्टल का तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बी.एल. शर्मा ने यूजर एक्सेप्टेंस टेस्टिंग (UAT) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. अब अगले सप्ताह चयन आयोग भी इस पर अंतिम स्वीकृति देगा. इसके बाद पोर्टल को कार्मिक विभाग को भेजा जाएगा, जहां से आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.

जल्द लाइव होगा पोर्टल

पोर्टल को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद National Informatics Centre (NIC) द्वारा इसे लाइव कर दिया जाएगा. जैसे ही पोर्टल सक्रिय होगा, माध्यमिक और उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा जुटाई गई 24,000 से अधिक रिक्तियों को इसमें अपलोड कर दिया जाएगा. इससे भर्ती प्रक्रिया तेज और सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ सकेगी.

किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न श्रेणियों में बड़े पैमाने पर पद भरे जाएंगे. एडेड माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी (16,100+), पीजीटी (2,700), प्रधानाचार्य (1,500) और प्रधानाध्यापक (1,000) पद शामिल हैं. वहीं एडेड महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (करीब 1,000) और प्राचार्य (174) पदों पर भर्ती होगी. इसके अलावा जूनियर हाईस्कूल, प्राइमरी स्कूल (1,889 पद), अटल आवासीय विद्यालय और आईटीआई अनुदेशक के पद भी शामिल हैं.

डिजिटल प्रक्रिया से बढ़ेगी पारदर्शिता

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के निर्देशन में पोर्टल को अंतिम रूप दिया गया है. इस डिजिटल प्रणाली के जरिए जैसे ही अधियाचन प्राप्त होंगे, परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी जाएगी. इससे उम्मीदवारों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी.

RBSE 10th Copy Recheck Process: कम आए हैं रिजल्ट में नंबर, ऐसे दोबारा चेक कराएं अपने पेपर, जानें प्रोसेस

Advertisement