Categories: शिक्षा

KVS-NVS Recruitment: 10 और 11 जनवरी से होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

KVS और NVS टियर-1 परीक्षा (KVS and NVS Tier-1 Examination) 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली है, जिसका उम्मीदवार (Candidates) एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे.

Published by DARSHNA DEEP

KVS and NVS Release Tier-1 Recruitment Exam Dates: KVS और NVS टियर-1 परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली है. इसी के मद्देनज़र एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, साथ ही यह भर्ती 15 हजार से ज्यादा पदों के लिए है, जिसमें PRT, TGT, PGT और नॉन-टीचिंग स्टाफ को इस बार शामिल किया गया है. तो वहीं, दूसरी तरफ सभी परीक्षार्थियों को यह सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचा सबसे ज्यादा अनिवार्य है. 

लाखों उम्मीदवारों का इंतज़ार हुआ खत्म

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने आखिरकार उन लाखों उम्मीदवारों का इंतज़ार अब पूरी तरह से खत्म कर दिया है जो सरकारी शिक्षक और प्रशासनिक पदों पर भर्ती होने का सपना देख रहे थे. इस साल  2026 की बड़ी भर्ती प्रक्रिया के लिए टियर-1 परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. दरअसल,  यह परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसके ज़रिए कुल 15 हजार 762 रिक्त पदों को भरने की तैयारी की जाएगी. 

आखिर क्या है परीक्षा का पूरा शेड्यूल?

दरअसल, परीक्षा को सुचारू रूप से चलाने के लिए इसे दो दिनों और दो शिफ्टों में बांटा गया है. जिसमें पहली परीक्षा 10 जनवरी और दूसरी परीक्षा 11 जनवरी को रखी गई है. 

10 जनवरी 2026 (शनिवार):

सुबह की शिफ्ट (09:30 AM – 11:30 AM): इस शिफ्ट में प्राइमरी टीचर (PRT), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट जैसे पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. 

दोपहर की शिफ्ट (02:30 PM – 04:30 PM): यह समय मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के उम्मीदवारों के लिए की गई है. 

Related Post

11 जनवरी 2026 (रविवार):

तो वहीं, सुबह की शिफ्ट (09:30 AM – 11:30 AM): इस दिन बड़े पदों जैसे असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) की परीक्षा आयोजित की जाएगी. 

दोपहर की शिफ्ट (02:30 PM – 04:30 PM): अंतिम शिफ्ट में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), लाइब्रेरियन, स्टेनोग्राफर, और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (ASO/SSA) के पदों के लिए उम्मीदवार परीक्षा देंगे. 

एडमिट कार्ड और लॉगिन प्रक्रिया

जानकारी के मुताबिक, सीबीएसई (CBSE) ने आधिकारिक पोर्टल पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं. जहां,  उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं. इसके साथ ही  एडमिट कार्ड पर आपके परीक्षा केंद्र का नाम, पता और रिपोर्टिंग का सही समय पहले से ही लिखा होगा. 

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजिनल फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड ले जाना बेहद ही महत्वपूर्ण है. इसके साथ ही गेट परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे, इसलिए समय से पहुंचना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाएगा. इसके अलावा टियर-1 सिर्फ पहला चरण है, इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को पद के मुताबिक, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू या टियर-2 के लिए बुलाया जाएगा.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

वैष्णो देवी में उमड़ी भीड़ – अचानक बंद हुआ पंजीकरण, जानें फिर से कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन सर्विस?

Vaishno Devi yatra guidelines: आरएफआईडी कार्ड के जरिए होने वाला पंजीकरण अब अगले दिन सुबह…

April 11, 2026

डीजल-ATF पर बड़ा झटका, तेल कंपनियों के लिए बुरी खबर! सरकार ने बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

Diesel export duty increase India: इस फैसले में एक अहम बात यह है कि पेट्रोल…

April 11, 2026

2027 में भी कायम रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अखिलेश यादव ने दे कर दिया साफ

UP Assembly Elections 2027: जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने…

April 11, 2026

छत से घुसा, शटर में अटका – चोरी करना चोर को पड़ा महंगा; बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

Vaishali Clinic Theft Incident: एक चोर क्लीनिक के शटर के नीचे से अंदर घुसने की…

April 11, 2026

19 साल की लड़की, बिना डिग्री BMW में मिली नौकरी! इंटरनेट पर छिड़ी बहस; जानें क्या है सच्चाई

BMW job viral news: इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़…

April 11, 2026

Tata Motors का बड़ा फैसला, VRS 2026 लॉन्च; समझें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

Voluntary Retirement Scheme: स्कीम के तहत वे कर्मचारी पात्र होंगे जो 30 अप्रैल 2026 तक…

April 11, 2026