Home > शिक्षा > CBSE Board Exams 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से पहले पढ़ लें ये नियम, वरना एग्जाम सेंटर में नहीं मिलेगा प्रवेश

CBSE Board Exams 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से पहले पढ़ लें ये नियम, वरना एग्जाम सेंटर में नहीं मिलेगा प्रवेश

CBSE Board Exams 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए कक्षा 10 और 12 के छात्रों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य होगा. नियमित विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म में ही परीक्षा केंद्र पहुंचना है, जबकि निजी उम्मीदवारों को हल्के और साधारण कपड़े पहनने होंगे.

By: Ranjana Sharma | Published: February 14, 2026 5:16:02 PM IST



CBSE Board Exams 2026: जैसे-जैसे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 नजदीक आ रही है, छात्र पढ़ाई में जुटे हुए हैं. हालांकि केवल तैयारी ही नहीं, बल्कि परीक्षा दिवस से जुड़े नियमों का पालन करना भी उतना ही जरूरी है. परीक्षा केंद्र पर अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए स्पष्ट ड्रेस कोड और दिशा-निर्देश जारी किए हैं. बोर्ड ने साफ किया है कि चाहे छात्र नियमित स्कूल से हों या निजी परीक्षार्थी, सभी को निर्धारित पोशाक नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा. नियमों की अनदेखी करने पर प्रवेश में देरी या परीक्षा केंद्र में रोक तक लग सकती है.

ड्रेस कोड क्यों जरूरी 

सीबीएसई ने परीक्षा के दौरान नकल या किसी भी अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए ड्रेस कोड को सरल और व्यावहारिक रखा है. परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले छात्रों की जांच की जाएगी, इसलिए ऐसे कपड़े या सामान से बचना जरूरी है जिनसे संदेह की स्थिति बन सकती है. नियमित छात्रों को अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में ही परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. वहीं निजी उम्मीदवारों को हल्के रंग और साधारण कपड़े पहनने होंगे.

लड़कों के लिए ड्रेस कोड

  • सीबीएसई की गाइडलाइन के अनुसार:
  • नियमित छात्र पूरी स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर आएं.
  • निजी उम्मीदवार हल्के रंग की शर्ट या टी-शर्ट पहन सकते हैं.
  • साधारण पैंट या पतलून पहनें, जिनमें ज्यादा जेब, बड़े बटन या धातु के हिस्से न हों.
  • सादे जूते, सैंडल या चप्पल पहनें.
  • टोपी, स्कार्फ, स्मार्टवॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बिल्कुल न लाएं.
  • बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे सरल और आरामदायक कपड़ों का चयन करें ताकि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो.

लड़कियों के लिए ड्रेस कोड

  • लड़कियों के लिए भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं:
  • नियमित छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में ही आएं.
  • निजी उम्मीदवार हल्के और सादे कपड़े पहनें.
  • भारी, कढ़ाईदार या परतदार कपड़ों से बचें.
  • गहने जैसे बालियां, अंगूठी, कंगन, पायल या हार न पहनें.
  • हील्स की जगह फ्लैट चप्पल या साधारण सैंडल पहनें.
  • धातु वाले हेयर एक्सेसरी से बचें.
  • इन निर्देशों का उद्देश्य सुरक्षा जांच को तेज और व्यवस्थित बनाना है.

परीक्षा दिवस से जुड़े अन्य जरूरी निर्देश

  • ड्रेस कोड के अलावा छात्रों को कुछ और महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना होगा:
  • निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें.
  • एडमिट कार्ड और वैध स्कूल आईडी साथ रखें.
  • मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं न लाएं.
  • तलाशी के दौरान सहयोग करें और केंद्र अधीक्षक के निर्देशों का पालन करें.
  • प्रश्न पत्र पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें.
  • अनुशासन बनाए रखें और किसी भी अनुचित गतिविधि से बचें.

Advertisement