Categories: शिक्षा

Bihar STET Exam 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आंसर की हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Bihar STET Exam 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने STET 2025 के पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर की जारी कर दी है. आइए जानते हैं उसे डाउनलोड करने का तरीका-

Published by sanskritij jaipuria

Bihar STET Exam 2025:  बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने STET 2025 के पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है. जिन कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी, वे 24 नवंबर 2025 दोपहर 12 बजे से लेकर 27 नवंबर 2025 तक अपनी आंसर की ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें बोर्ड की वेबसाइट bsebstet.org पर जाना होगा.

आंसर की और रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?

 सबसे पहले bsebstet.org वेबसाइट खोलें.
 होमपेज पर दिए गए STET Answer Key / Response Sheet लिंक पर क्लिक करें.
 इसके बाद पेपर 1 और पेपर 2 की फाइलें डाउनलोड हो जाएंगी.
 इन्हें अपने पास आगे के लिए सुरक्षित रख लें.

आंसर की में गलती लगे तो क्या करें?

अगर किसी कैंडिडेट्स को लगे कि किसी सवाल का जवाब गलत दिया गया है, तो वो आपत्ति (Objection) दर्ज कर सकता है.

 इसके लिए साइट पर दिए गए “Click here for Objection STET 2025” लिंक पर जाएं.
 हर एक सवाल पर आपत्ति उठाने के लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा.
 इसके बाद समिति सभी आपत्तियों की जांच करेगी.

परीक्षा पास करने के लिए कितना स्कोर जरूरी है?

STET पास करने के लिए न्यूनतम अंक इस प्रकार हैं-

Related Post

 सामान्य (General): 50%
 BC: 45.5%
 EBC: 42.5%
 SC/ST और PwBD: 40%

कब हुई थी STET 2025 परीक्षा?

STET 2025 की परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित हुई थी.
इसमें दो पेपर थे:

 पेपर 1 – सेकेंडरी स्तर के शिक्षक बनने वालों के लिए
 पेपर 2 – हायर सेकेंडरी स्तर के शिक्षक बनने वालों के लिए

परीक्षा में मल्टीपल-चॉइस (MCQ) प्रकार के सवाल पूछे गए थे और नेगेटिव मार्किंग नहीं थी.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026