Categories: दिल्ली

एक रात में दो वारदातें, क्या है घटना का पूरा सच

दिल्ली के शास्त्री पार्क (Shashtri Park) इलाके में दो अलग-अलग हिंसक घटनाओं (Violence Incidents) में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की हैं.

Published by DARSHNA DEEP

Shashtri Park Two Incidents: राजधानी दिल्ली से बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां, दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बीती रात दो अलग-अलग हिंसक घटनाएं देखने को मिली. दोनों घटनाओं की वजह से आसपास के इलाकों में हड़कंप का माहौल देखने को मिला. इन दोनों ही वारदातों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

पहला मामला: युवक मृत मिला:

जानकारी के मुताबिक, पहली घटना देर रात शास्त्री पार्क चौक स्थित एबीसीडी ब्लॉक के पास की है. जहां, पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव सर्विस रोड पर पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने का काम भी शुरू कर दिया है. फिलहाल. पुलिस मौत के पीछे के वजह को पता लगाने में पूरी कोशिश कर रही है. 

Related Post

दूसरा मामला: युवक हुआ घायल:

ठीक उसी रात, फल मंडी क्षेत्र के पास एक और वारदात देखने को मिली, जहां 27 साल का नदीम नाम का युवक, कैलाश नगर निवासी, घायल अवस्था में पड़ा मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की शुरू:

शास्त्री पार्क थाने में हुई दो अलग-अलग घटनाएं ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है. इन दोनों ही घटनाओं पर पुलिस अधिकारियों ने बयान देते हुए कहा कि  दोनों घटनाओं के बीच किसी संभावित संबंध की जांच की जा रही है. फोरेंसिक टीमें लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई हैं. साथ ही पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन भी किया जाएगा. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026