Categories: दिल्ली

दिल्ली मेट्रो ने बदल दी टाइमिंग, घर से निकलने से पहले नोट कर लें DMRC की एडवाइजरी

Republic Day 2026 Delhi Metro Timing: गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2026) के दिन दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने अपनी सेवाओं में बदलाव किया है.

Published by JP Yadav

Republic Day 2026 Delhi Metro Timing: दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बहादुरगढ़, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम) की भी लाइफलाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में रोजाना 60 से 65 लाख लोग सफर करते हैं. त्योहार और अन्य मौकों पर दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या 70 लाख के भी पार चली जाती है. कई बार दिल्ली मेट्रो के यात्रियों की संख्या 81 लाख से भी ऊपर जा चुकी है. अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) ने संचालन को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है.  इसके अनुसार, DMRC ने ट्रेनों के परिचालन के समय में एक दिन के लिए बदलाव कर दिया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपडेट देते हुए गणतंत्र दिवस यानी सोमवार (26 जनवरी, 2026) के अवसर दिल्ली मेट्रो ने बड़ा एलान किया है. इसके तहत दिल्ली मेट्रो 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ परेड में शामिल होने वालों के लिए विशेष सुविधा मुहैया करा रही है. दिल्ली मेट्रो द्वारा उपलब्ध कराई गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सोमवार (26 जनवरी, 2026) को मेट्रो सेवाएं सुबह 3 बजे से ही शुरू हो जाएंगी. इससे लोग आसानी से परेड में पहुंचें. सामान्य दिनों में मेट्रो का परिचालन सुबह 5-6 बजे के बीच किया जाता है.   

Related Post

मिलेगा मेट्रो का फ्री टिकट

यहां पर बता दें कि देश भर में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. बड़ा और प्रमुख आयोजन राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होगा. इसके तहत 26 जनवरी, 2026 को भव्य परेड का आयोजन होगा. इस परेड में शामिल होने वालों के लिए दिल्ली मेट्रो सुबह 3 बजे से शुरू हो जाएगी. यह पहली बार है जब निमंत्रण पत्र के साथ आने-जाने वालों के लिए दिल्ली मेट्रो का फ्री टिकट भी दिया गया है. यह दर्शकों के लिए मेट्रो की विशेष सौगात है.  

रोजाना सुबह 5 बजे से चलती है दिल्ली मेट्रो

यहां पर बता दें कि दिल्ली मेट्रो का परिचालन रोजाना सुबह 5 बजे से शुरू होता है. वहीं, ये ट्रेनें रात 11 बजकर 30 मिनट तक चलती हैं. यह अलग बात है कि लोगों की सुविधा और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो की पहली और अंतिम ट्रेन के परिचालन का समय अलग-अलग लाइन पर भिन्न है. जैसे एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सुबह 4 बजकर 45 मिनट से ही शुरू हो जाती है. वहीं, कुछ लाइनों पर रविवार को सेवा देर से (लगभग 6 बजे) से मिलती है. मजेंटा लाइन पर रविवार को देर से मेट्रो का परिचालन होता है. 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Khamenei Death: खामेनेई की मौत के बाद क्या ईरान में मनाई जाएगी ईद? या पसरा रहेगा मातम

Eid Celebration in Iran: ईरान-इजराइल में चल रही जंग के दौरान ईरान का बड़ा नुक्सान…

March 11, 2026

Aaj Ka Mausam: किन राज्यों में चलेगी ‘लू’, कहां होगी झमाझम बारिश? जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Today Weather: ठंड अब पूरी तरह अलविदा कह चुकी है. अब लगातार तापमान बढ़ रहा…

March 11, 2026

Delhi Crime: आनंद विहार की झाड़ियों में मिला लापता यूट्यूबर का शव, 7 मार्च से गायब था आकाश

Delhi Crime News: यूट्यूबर आकाश का शव सोमवार, 9 मार्च को बरामद किया गया था.…

March 10, 2026

कौन है राहुल भाटिया? CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद संभाली इंडिगो की कमान; करोड़ों की है दौलत!

Who is Rahul Bhatia: CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद राहुल भाटिया नए CEO…

March 10, 2026

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले देखें ‘धुरंधर 2’, धड़ल्ले से बिक रहीं टिकट; जानें कहां देख सकते हैं फिल्म?

Dhurandhar 2: धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.…

March 10, 2026