Categories: दिल्ली

Namo Bharat Corridor: नमो भारत ट्रेन में हवाई यात्रा जैसा आराम, प्रीमियम कोच में मिलेंगी ये लग्जरी सुविधाएं

पीएम नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को 82.15 किमी लंबे दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के शेष हिस्सों और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. सराय काले खां से मेरठ तक का सफर अब लगभग 55 मिनट में पूरा होगा. 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली नमो भारत ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है.

Published by Ranjana Sharma

Namo Bharat Corridor: पीएम नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के शेष हिस्सों और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही 82.15 किमी लंबा दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ कॉरिडोर पूरी तरह परिचालन में आ जाएगा. सराय काले खां से मेरठ तक का सफर अब करीब 55 मिनट में पूरा होगा.

21 किमी का बचा हुआ सेक्शन तैयार

परियोजना के तहत सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक 5 किमी और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किमी का बचा हुआ सेक्शन तैयार हो चुका है, जिसे 22 फरवरी को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा. इस कॉरिडोर के चालू होने से दिल्ली से मेरठ की दूरी, जो पहले घंटों में तय होती थी, अब एक घंटे से भी कम समय में पूरी हो सकेगी. 82.15 किमी लंबे इस कॉरिडोर में 70 किमी हिस्सा एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत है. दिल्ली में लगभग 14 किमी और उत्तर प्रदेश में करीब 68 किमी ट्रैक बिछाया गया है. दुहाई और मोदीपुरम में दो मेंटेनेंस डिपो बनाए गए हैं. परियोजना की कुल लागत 30,274 करोड़ रुपये है.

राज्य सरकारों ने भी अंशदान किया

फंडिंग के लिए एडीबी, न्यू डेवलपमेंट बैंक और एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक से बहुपक्षीय ऋण लिया गया है, जबकि केंद्र और राज्य सरकारों ने भी अंशदान किया है. कॉरिडोर पर कुल 16 नमो भारत स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, दुहाई, मुरादनगर, मेरठ साउथ और मोदीपुरम प्रमुख हैं.

Related Post

ऐसे विस्तार किया गया

इस परियोजना की आधारशिला 8 मार्च 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी. 20 अक्टूबर 2023 को प्राथमिक सेक्शन (साहिबाबाद से दुहाई डिपो) का उद्घाटन हुआ. इसके बाद चरणबद्ध तरीके से मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ और न्यू अशोक नगर तक विस्तार किया गया. अब अंतिम चरण के उद्घाटन के साथ पूरा कॉरिडोर चालू हो जाएगा.
नमो भारत ट्रेनों को 160 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार के अनुसार डिजाइन किया गया है. ट्रेनों में 2×2 सीटिंग, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, लगेज रैक, सीसीटीवी, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर, प्रीमियम कोच और महिला आरक्षित कोच जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं.

सुगम होगी यात्रा

एनसीआरटीसी द्वारा विकसित यह कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों से मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन के साथ जोड़ा गया है. उम्मीद है कि इस परियोजना से क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की हिस्सेदारी 37% से बढ़कर 63% तक पहुंच सकती है, जिससे प्रदूषण और ट्रैफिक जाम में कमी आएगी. दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का पूरा संचालन एनसीआर क्षेत्र में तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Video: किसने बनाया इसे मैनेजर…ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग में हुआ बड़ा कांड; इंटरनेट पर हो गया वायरल

Employee rants about manager: वीडियो में दिखता है कि मीटिंग के दौरान घर का एक…

April 9, 2026

सस्ता लोन चाहिए? अप्रैल 2026 में ये बैंक दे रहे सबसे कम ब्याज; यहां देखें

Best Bank for Personal Loan in India: बैंक अक्सर लंबी अवधि (Tenure) देकर EMI कम…

April 9, 2026

8,000+ हॉस्टल सब्सिडी! सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब पढ़ाई पर मिलेगा ज्यादा पैसा

8th Pay Commission Latest News: नए नियमों के तहत अब शिक्षा और हॉस्टल से जुड़े…

April 9, 2026

Tadiandamol Trek Incident: एक केला, थोड़ा पानी और हिम्मत…जानें जंगल में कैसे 4 दिन जिंदा रही सरन्या?

Karnataka trekking Incident: इस घटना ने ट्रेकिंग सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए…

April 9, 2026

Sabarimala Case Update: संप्रदाय का मसला, अदालत का दखल नहीं हो सकता…सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से क्या दलील दी गई?

Sabarimala case update: केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के. एम. नटराज ने दलील…

April 9, 2026

Video: कोहली का नाम सुनते ही बाबर आज़म को लगी मिर्ची, पत्रकार पर हुए आग बबूला; घटना कैमरे में कैद

Babar azam press conference: हाल ही में PSL के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार…

April 9, 2026