Categories: दिल्ली

दिल्ली ब्लास्ट का बदला लेने की तैयारी! एक के बाद एक हो रही हाई लेवल मीटिंग; आतंकियों की आएगी अब शामत

Amit Shah High level Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर से उच्च स्तरीय बैठक की है. इसमें एनएसए अजीत डोवल भी मौजूद रहे.

Published by Shubahm Srivastava

Delhi Blasts News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद से ही मोदी सरकार एक्शन में दिख रही है. लाल किला के पास हुई आतंकी घटना के बाद से ही अब तक दिल्ली में कई उच्च स्तरीय बैठक हो चुकी हैं. पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि दिल्ली ब्लास्ट के आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा. अब इसी कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर से उच्च स्तरीय बैठक की है. 

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर उच्च स्तरीय बैठक

इस बैठक में एनएसए अजीत डोवल, गृह सचिव गोविंद मोहन और आईबी डायरेक्टर तपन डेका भी मौजूद थे. बैठक में दिल्ली में हुए आतंकी घटना और उसमें चल रही जांच को लेकर चर्चा हुई. अमित शाह के आवास पर इंटेलिजेंस ब्यूरो चीफ भी मौजूद थे. बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली ब्लास्ट को लेकर बैठक की है.

Delhi Blast Probe: कौन है जावेद सिद्दीकी? लाल किला विस्फोट की जांच में सामने आया बड़ा नाम!

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर बड़ा एक्शन

दिल्ली में लाल किला के पास हुए आतंकी हमले के बाद से ही देश की सुरक्षा एजेंसियां तेजी से अपना काम कर रही हैं. इसको लेकर अल फलाह विश्वविद्यालय पर भी बड़ा एक्शन लिया गया है. सामने आ रही खबरों के मुताबिक भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने अल फलाह विश्वविद्यालय की सदस्यता निलंबित कर दी है. 

Related Post

इसके अलावा  केंद्र सरकार ने अल-फ़लाह विश्वविद्यालय के सभी रिकॉर्ड की फ़ोरेंसिक ऑडिट के आदेश दिए हैं. दिल्ली विस्फोट के बाद विश्वविद्यालय वर्तमान में जांच के दायरे में है, क्योंकि संदिग्धों का इससे संबंध है. इसके अलावा, सूत्रों ने बताया कि सरकार ने ईडी और अन्य वित्तीय जाँच एजेंसियों से हरियाणा स्थित इस संस्थान के धन के लेन-देन की जांच करने को कहा है.

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली पुलिस ने यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें रेलवे स्टेशन, मेट्रो और हवाई अड्डे पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि सुरक्षा जांच और यात्रा में कोई बाधा न हो.

Delhi Police Advisory: दिल्ली धमाके के बाद बड़ा कदम! अब मेट्रो, ट्रेन और फ्लाइट पकड़ने से पहले ये नई एडवाइजरी ज़रूर जान लें

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026