Categories: दिल्ली

सावधान! दिल्ली में अलर्ट जारी, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का अपडेट, दिमाग को खराब कर रही जहरीली हवा

Delhi Weather Update: दिल्ली में वायु प्रदूषण, कड़ाके की ठंड और कोहरे ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को बहुत घने कोहरे का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. साथ में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है.

Published by Hasnain Alam

Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों लोगों को ‘थर्ड डिग्री टॉर्चर’ का सामना करना पड़ रहा है. पहले वायु प्रदूषण ने परेशान किया, फिर कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है, अब कोहरे की मार भी पड़ने लगी है. ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए अलर्ट जारी किया है.

ठंड के बीच दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) से समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 390 रहा. पिछले काफी समय से वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है.

आनंद विहार में 457 दर्ज हुआ AQI

सीपीसीबी की ‘समीर’ ऐप पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के 19 निगरानी केंद्रों ने वायु गुणवत्ता को ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया है, जिसमें आनंद विहार में एक्यूआई सबसे ज्यादा 457 दर्ज किया गया है, जबकि शेष केंद्रों में वायु गुणवत्ता का स्तर “बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज किया गया है.

बता दें कि एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

बहुत घने कोहरे का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

दूसरी तरफ मौसम विभाग ने सोमवार को बहुत घने कोहरे का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. साथ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है.

Related Post

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.5 डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 2.1 डिग्री अधिक है.

ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को वायु प्रदूषण, ठंड और कोहरे का सामना करना पड़ेगा. दिल्ली में खासकर जहरीली हवा ने जीना मुहाल कर दिया है.

मानसिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा रही जहरीली हवा

जहरीली हवा का प्रकोप जारी रहने के बीच विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा रही है, जिससे बच्चों में बुद्धि स्तर कम रहने, स्मृति संबंधी विकार और एडीएचडी विकसित होने की संभावना बढ़ रही है.

अनुसंधान आधारित साक्ष्यों का हवाला देते हुए डॉक्टरों ने कहा कि जहरीली हवा अवसाद, बढ़ती चिंता, स्मृति कमजोर करने और संज्ञानात्मक विकास के बाधित होने का कारण बन रही है, जबकि लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से अल्जाइमर और पार्किंसन रोग जैसे तंत्रिका अपक्षयी विकारों का खतरा बढ़ जाता है.

Hasnain Alam
Published by Hasnain Alam

Recent Posts

Bikes launching April: अप्रैल में लॉन्च होने वाली बाइक्स, यहां देखें पूरी लिस्ट, गुरिल्ला 450 एपेक्स से KTM और अपाचे तक

Bikes launching April 2026:  अप्रैल 2026 में भारतीय टू-अनेचर बाजार में कई बड़ी और बहुप्रतीक्षित…

April 1, 2026

पहले रेप फिर ब्लैकमेल…48 अश्लील क्लिप्स से मचा हड़कंप, पुलिस का बड़ा एक्शन

Agra viral video case: इन वीडियो में कथित तौर पर 2 नाबालिग लड़कियां और 3…

April 1, 2026

अनियमित पीरियड्स और चेहरे पर अनचाहे बाल: आयुर्वेद से पाएँ प्राकृतिक समाधान

डॉ. रस पाल कौर BAMS, आयुर्वेद विशेषज्ञ नई दिल्ली, अप्रैल 01: आज की आधुनिक जीवनशैली में महिलाओं में अनियमित…

April 1, 2026

Hanumaan jayantee upaay: हनुमान जयंती पर करें ये चमत्कारी उपाय, हर संकट से मुक्ति दिलाएंगे संकटमोचक

Hanumaan jayantee upaay: हनुमान जयंती का पर्व भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त करने और जीवन के…

April 1, 2026

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में अलर्ट, मंदिरों में बढ़ाई गई सेफटी

Delhi Temples Safety Alert: दिल्ली में आतंकी गिरफ्तारी के बाद हाई अलर्ट है. हनुमान जयंती…

April 1, 2026