Delhi Rain: राष्ट्र राजधानी दिल्ली का मौसम अचानक से बदल गया गया है. जहां कुछ दिन पहले तपिश सता रही थी वहीँ अब बारिश ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है. बता दें कि 20 मार्च 2026 को दिल्ली का मौसम बदलने वाला है. जिसे लेकर मौसम विभाग का कहना है कि, पूरे दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है. सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे, इसलिए धूप बहुत कम निकलेगी. दिन के हर समय, सुबह-दोपहर, शाम और रात बारिश हो सकती है. 30–40 किमी/घंटा की तेज़ हवाएँ चलेंगी, जिससे मौसम ठंडा और थोड़ा अस्थिर रहेगा.
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 29°C रहने की उम्मीद है. बारिश और तेज़ हवाओं की वजह से गर्मी कम महसूस होगी. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है. हवा में नमी 60% से 90% तक रहेगी, जिससे हल्की उमस भी महसूस हो सकती है. कुल मिलाकर मौसम थोड़ा ठंडा और नम रहेगा.
Gold Rate Today: कितना घटा सोने का दाम? क्या खरीदना चाहिए Gold, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट
IMD की चेतावनी
लोगों को इस मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए. गरज-चमक और बिजली के समय खुली जगहों पर जाने से बचें. पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. बाहर जाते समय छाता या रेनकोट जरूर लें. गाड़ी चलाते समय ध्यान रखें, क्योंकि सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं. अगर मौसम ज्यादा खराब हो, तो घर में रहना बेहतर है. बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से फिलहाल गर्मी से राहत मिलेगी. तापमान 30°C से नीचे रहने से मार्च की तेज़ गर्मी कम लगेगी. हालांकि यह राहत ज्यादा दिन नहीं रहेगी, क्योंकि मौसम साफ होते ही तापमान फिर से बढ़ सकता है. अभी के लिए मौसम सुहावना रहेगा.

