Categories: दिल्ली

Delhi Weather Forecast: आ गया प्री-मॉनसून! जानिये कब होगी दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश?

Delhi Weather Forecast: सुबह और शाम को गर्मी से मिलने वाली राहत भी जल्द खत्म होने वाली है. इसके साथ ही भीषण गर्मी से आपका सामना होगा. अब लोगों को दिन-रात पंखे और एसी की जरूरत पड़ने वाली है.

Published by JP Yadav

Delhi Weather Forecast: ठंड की विदाई के साथ गर्मी ने दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया है. मार्च महीने के सिर्फ 10 दिन बीते हैं, लेकिन अभी से मई-जून का एहसास होने लगा है. देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई जगहों पर अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, गर्मी का यह दौर अभी और तेज होगा. बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते राहत मिलेगी, लेकिन इसकी संभावना कम है. बढ़ती गर्मी के चलते दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, मेवात, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी) में भीषण गर्मी पड़ रही है. 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आने वाले 36-48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम पारा भी 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास जा सकता है. IMD के वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के लोग भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाएं, क्योंकि तापमान में लगातार इजाफा होगा. 

क्या  दिल्ली में 40 पार पहुंचेगा पार

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल अल नीनो का प्रभाव होने से अधिकत तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है. ला नीना के कमजोर पड़ने से मौसम के संतुलन में बदलाव आया है. ऐसे में मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में सामान्य से कहीं अधिक गर्मी पड़ेगी और मानसून भी अपेक्षाकृत कमजोर रह सकता है.  दिल्ली को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार ( 11 मार्च, 2026) को अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है. अधिकतम तापमान दिल्ली में अगर 40 डिग्री पहुंच जाए तो लोगों को ताज्जुब नहीं होना चाहिए. दिल्ली-एनसीआर में 12, 13 और 14 मार्च को गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है.

Related Post

दिल्ली में कैसा रहेगा वीकेंड तक मौसम

IMD के अनुसार दिल्ली-NCR में वीकेंड तक यानी शनिवार-रविवार (14-15 मार्च,2026) तक आसमान में आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं, लेकिन इससे गर्मी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. अधिकत तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढाव रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 11 मार्च से 15 मार्च तक न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. 

प्री-मॉनसून दिलाएगा गर्मी से राहत

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. महेश पलावत का कहना है कि देश के कई राज्य भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन अब जल्दी ही प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने वाली हैं. इससे पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी बढ़ सकती है. इसके बाद लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है.  

JP Yadav

Recent Posts

Instagram down: डाउन हो गया था इंस्टाग्राम, ठम गई थी Gen-Z की सांसे, 12,000 से ज्यादा लोगों ने की शिकायतें

Instagram down: इंस्टाग्राम एक ऐसा ऐप है जिसे ज्यादातर लोग चलाते हैं और अगर ये…

March 11, 2026

Jija-Sali Case: नहीं थी दीदी, आधी रात में आ गया जीजा! फिर साली ने किया ऐसा कांड; सलाखों के पीछे एयरफोर्स जवान

Jija-Sali News: जीजा-साली का एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जो आपने पहले कभी…

March 11, 2026