Delhi News: दिल्ली सरकार जल बोर्ड के उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कि AI का उपयोग किया जाने वाला है. दिल्ली जल बोर्ड ने आज उपभोक्ताओं की समस्या के निवारण के लिए चैटबॉट, एडवांस्ड CRM और DJB1916 ऐप को लॉन्च किया है. दिल्ली जल बोर्ड के करोल बाग वाले ऑफिस में जल मंत्री प्रवेश वर्मा और अधिकारी आज समर एक्शन प्लान जिसमें दिल्ली में पानी के किल्लत को लेकर प्लान और लोगों की समस्याओं के लिए आधुनिक ऐप लॉन्च कर दिया है.
दिल्ली जल बोर्ड ने खास ऐप किया लॉन्च
इस खास अवसर पर दिल्ली जल बोर्ड अपनी वेबसाइट पर डिजिटल सेवाओं का एक इंटीग्रेटेड पैकेज लॉन्च किया है. जिसमें चैटबॉट, एक एडवांस्ड CRM और DJB 1916 ऐप शामिल है. दिल्ली सरकार के अनुसार, सभी टूल्स मिलकर जियो-इंटेलिजेंट शिकायत-निवारण इकोसिस्टम बनाएंगे. जिससे नागरिकों से जानकारी प्राप्त कर उनकी शिकायतों को तुरंत समाधान किया जाएगा.
दिल्ली सरकार की बड़ी पहल
दिल्ली सरकार के अनुसार, इस पहल का मकसद उपभोक्ताओं को ज्यादा सुलभ और उपयोगकर्ता अनुकूल बनाना है. डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से तुरंत समाधान करना और पारदर्शिता को बढ़ाना है. दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि चैटबॉट के जरिए उपभोक्ताओं की तत्काल प्रभाव से मदद की जाएगी. साथ ही DJB 1916 ऐप के जरिए सेवाओं को आसानी से पहुंचाया जाएगा.
जानें कैसे करें ऐप का इस्तेमाल?
इस ऐप के जरिए जो काम पहले 3 मिनट में होता था, वह अब केवल 3 सेकंड में हो जाएगा. दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने यह ऐप लॉन्च किया है. मेंटेनेंस स्टाफ वेबसाइट पर अपलोड रहेगा, जो कॉलोनी वाइस वाटर सप्लाई शेड्यूल पब्लिक करेगा. टैंकर की व्यवस्था 8700 फिक्स्ड पॉइंट पर थी, अब 13000 प्वॉइंट होंगे. 865 MGD प्रोडक्शन 165 ग्राउंड वाटर से प्रोडक्शन होगा. टेल प्वाइंट पर टैंकर की व्यवस्था बेहतर की जा रही है. जहां टैंकर जाएगा, उसे वहां से ड्राइवर एप के जरिए ड्राइवर फोटो अपलोड करना होगा.
धर्म से ऊपर इंसानियत! हिंदू भाइयों ने पेश की अनोखी मिसाल; ईदगाह के लिए दान कर दी अपनी जमीन
क्या बोलें प्रवेश वर्मा?
दिल्ली जल बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि ’13 महीने पहले जब हमारी सरकार बनी, तभी मेरे मन में एक सपना था. जब मैं यमुना मैया को गंदा देखता था, तब मैंने उन्हें कई बार बोला था कि मुझे अपनी सेवा करने का मौका दीजिए और फिर मुझे यह विभाग दिया गया.’ उन्होंने कहा कि ‘इसी कारण मैं अपने आप को बेहद खुशनसीब मानता हूं. कलयुग में पानी पिलाना बड़े पुण्य का काम है. हमारे अधिकारियों के पास भी पुण्य कमाने का यह बड़ा मौका है. दिल्ली के करोड़ों लोगों को साफ पानी पिलाना सबसे बड़ा काम है और दूसरा बड़ा काम है यमुना को साफ करना.’
उन्होंने आगे कहा कि ‘दिल्ली के लोग जितना पानी इस्तेमाल कर रहे हैं, उसका 80 प्रतिशत सीवर में जाता है. उसकी सफाई करना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है. मैं विभाग संभालने के बाद जब जल बोर्ड के ऑफिस गया, तब समझ आया कि बहुत काम करना पड़ेगा. हमारे सभी सॉफ्टवेयर, सिस्टम पुराने हो चुके थे. अधिकारियों ने कहा कि हमारे सिस्टम काफी पुराने हो चुके हैं, जो भी हम काम सोचते थे, वो किसी न किसी कारण से हमारे सामने आ ही जाता है.’ उन्होंने कहा कि ‘जब मैं लिफ्ट में घुसा तो वह भी ठीक से नहीं चल रही थी. मैंने कदम-कदम पर जल बोर्ड में परेशानियां नजर आ रही थीं. मैं सभी अधिकारियों को बधाई देता हूं, आपने इतनी जल्दी इन सिस्टम में सुधार किए हैं.’

