Categories: दिल्ली

Delhi Murder: दिल्ली के एक घर में रहते थे 5 लोग, 4 का कत्ल और पांचवां फरार; कब मिलेगा क्यों और कैसे का जवाब

Delhi Murder News: दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक घर से महिला समेत 4 लोगों का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना के बाद से आरोपी पति फरार है.

Published by JP Yadav

Delhi Murder News: उत्तर प्रदेश में बेटा-बेटियों द्वारा पिता का कत्ल करने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बुधवार को एक घर से महिला और 3 बच्चों का शव बरामद हुआ तो आसपास लोग भी सहम गए. पुलिस मौके पर पहुंची तो शव देखने से साफ लग रहा था कि चारों की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है. इस बीच महिला और उसकी तीन मासूम बच्चियों की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या के बाद से पति घर से फरार है. पुलिस के साथ-साथ रिश्तेदारों को भी शक है कि चारों की हत्या करके ही पति फरार हुआ है. 

फरार शख्स की तलाश में पुलिस

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति मुंचन केवट घटना के बाद से फरार है. वह पत्नी अनीता और तीन बेटियों के साथ चंदन पार्क में गली संख्या 3, मकान संख्या 84/ई में रहता था. वह परिवार चलाने के लिए आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने का काम करता था. पड़ोसियों से मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही इस मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी गई है. 

होता था पति-पत्नी के बीच झगड़ा

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पति मुंचन केवट और पत्नी अनीता के बीच करीब-करीब रोजाना झगड़ा होता था. पड़ोसियों के मुताबिक, घर से रोजाना झगड़ने और चिल्लाने की आवाज आती थी.  पति-पत्नी के बीच झगड़ा होना आम था. आरोप है कि किसी बात को लेकर पति मुंचन ने पत्नी अनीता के अलावा अपने 3 बच्चों की हत्या की होगी. हत्या की क्या वजह है? यह तो पति की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा. यह भी कहा जा रहा है कि पति मुंचन अनीता पर शक करता था, हालांकि, यह कयास है. सच्चाई तो मुंचन के बयान से ही सामने आएगी. 

कैसे चला हत्या का पता?

समयपुर बादली के चंदन पार्क इलाके में पड़ोसियों ने ही मुंचन के घर के अंदर चार लोगों के शव होने की जानकारी दी.  पुलिस टीम को घर के भीतर महिला और उसके तीनों नाबालिग बच्चियों के गले कटे हुए थे . शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के पति ने ही कथित तौर पर अपनी पत्नी और बच्चों की बेरहमी से हत्या की और मौके से फरार हो गया. क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच पड़ताल की है. अब पति की तलाश में दिल्ली पुलिस जुट गई है.  

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

वैष्णो देवी में उमड़ी भीड़ – अचानक बंद हुआ पंजीकरण, जानें फिर से कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन सर्विस?

Vaishno Devi yatra guidelines: आरएफआईडी कार्ड के जरिए होने वाला पंजीकरण अब अगले दिन सुबह…

April 11, 2026

डीजल-ATF पर बड़ा झटका, तेल कंपनियों के लिए बुरी खबर! सरकार ने बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

Diesel export duty increase India: इस फैसले में एक अहम बात यह है कि पेट्रोल…

April 11, 2026

2027 में भी कायम रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अखिलेश यादव ने दे कर दिया साफ

UP Assembly Elections 2027: जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने…

April 11, 2026

छत से घुसा, शटर में अटका – चोरी करना चोर को पड़ा महंगा; बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

Vaishali Clinic Theft Incident: एक चोर क्लीनिक के शटर के नीचे से अंदर घुसने की…

April 11, 2026

19 साल की लड़की, बिना डिग्री BMW में मिली नौकरी! इंटरनेट पर छिड़ी बहस; जानें क्या है सच्चाई

BMW job viral news: इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़…

April 11, 2026

Tata Motors का बड़ा फैसला, VRS 2026 लॉन्च; समझें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

Voluntary Retirement Scheme: स्कीम के तहत वे कर्मचारी पात्र होंगे जो 30 अप्रैल 2026 तक…

April 11, 2026