Categories: दिल्ली

आ गए रजाइयों में गुजारने वाले दिन! Delhi-NCR में पड़ रही कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Ka Mausam: दिल्ली में अब कंपकंपी छुड़ा देने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है. वहीं दिल्ली-एनसीआर के निवासियों, को अब जर्सी और कंबल निकालने की जरूरत है. अब वो मौसम आ गया जब आप बिना कंबल के रातें नहीं बिता पाएंगे.

Published by Heena Khan

Delhi Weather Update: दिल्ली में अब कंपकंपी छुड़ा देने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है. वहीं दिल्ली-एनसीआर के निवासियों, को अब जर्सी और कंबल निकालने की जरूरत है. अब वो मौसम आ गया जब आप बिना कंबल के रातें नहीं बिता पाएंगे. दिल्ली-एनसीआर की रातें अब ठंडी हो रही हैं. मौसम विभाग का कहना है कि रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे और दिन का तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिलेगा. 7 से 9 नवंबर तक ठंड बढ़ने की उम्मीद है.

क्या कहता है मौसम विभाग ?

वहीं दिल्ली के मौसम को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को दिसंबर से पहले ही रात में कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगेगा. यह पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी. वहीं अब 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड में और भी ज्यादा इजाफा हो गया है. 

Related Post

अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी का कहना है कि 7 नवंबर से 9 नवंबर तक सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा. वहीं 10 नवंबर से 12 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर में धुंध छाई रहेगी. इस दौरान धूप लगभग न के बराबर रहेगी. फ़िलहाल 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएँ चल रही हैं. 12 नवंबर तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुँच जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि फ़िलहाल तापमान में गिरावट आ रही है. 12 नवंबर तक इसके बढ़ने की उम्मीद नहीं है. उम्मीद है कि लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगेगा. 12 नवंबर के बाद के मौसम पर भी नज़र रखी जा रही है और जल्द ही मौसम का पूर्वानुमान जारी किया जाएगा.

Aaj Ka Rashifal 7 November 2025: कपड़ों के व्यापारियों को होगा धन लाभ, नौकरी के मिलेंगे नए प्रस्ताव! जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Har Ghar Jal Raebareli: दिल्ली में गूंजा ‘हर घर जल’ योजना का नाम, रायबरेली DM हर्षिता माथुर को मिला राष्ट्रीय अवॉर्ड

Har Ghar Jal Yojana success: नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान भारत…

April 20, 2026

Raebareli road accident: रायबरेली में रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Raebareli road accident: रायबरेली के भदोखर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी…

April 20, 2026

Etawah news: इटावा में नाबालिग से मारपीट का आरोप, पड़ोसी पर केस दर्ज, माहौल गरमाया

Etawah news:  इटावा के शिव नगर इलाके में नाबालिग बच्ची से मारपीट का मामला सामने…

April 20, 2026

संभल में सनसनी! बरी होकर घर लौटा युवक मिला मृत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Sambhal news: संभल में दो दिन पहले ही युवक जेल से छूटकर आया था. रात…

April 20, 2026