Categories: दिल्ली

T20 WC 2026 Delhi Metro Timing: दिल्ली मेट्रो ने आखिर क्यों बदल दिया टाइमिंग, यात्रा से पहले फटाफट नोट कर लें पूरा शेड्यूल

IND Vs NAM T20 WC 2026 Delhi Metro Timing: 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच होने वाला है. उसी के चलते दिल्ली मेट्रो ने अपने टाइम में बदलाव किए हैं. आइए देखते हैं-

Published by sanskritij jaipuria

IND Vs NAM  T20 WC 2026 Delhi Metro Timing: राजधानी दिल्ली में 12 फरवरी को होने वाले भारत और नामीबिया के टी20 विश्व कप मुकाबले को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने खास इंतजाम किए हैं. अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने रात में मेट्रो सेवाएं बढ़ाने का फैसला किया है.

देर रात तक चलेंगी मेट्रो ट्रेनें

डीएमआरसी ने जानकारी दी है कि मैच के दिन मेट्रो ट्रेनें सामान्य समय से ज्यादा देर तक चलाई जाएंगी. इसका मकसद ये है कि स्टेडियम में मैच देखने आने वाले लोगों को घर लौटने में परेशानी न हो. देर रात मैच खत्म होने के बाद भी यात्रियों को आसानी से मेट्रो सेवा मिल सकेगी.

मेट्रो प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया गया है. इससे ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा और लोगों को निजी वाहनों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा.

ग्रुप ए में भारत की मजबूत शुरुआत

टी20 विश्व कप 2026 में भारत अपने ग्रुप चरण का दूसरा मैच नामीबिया के खिलाफ खेलेगा. टीम ने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी और फिलहाल ग्रुप ए में पहले स्थान पर है. अब दिल्ली में होने वाले इस मैच में भी टीम जीत की कोशिश करेगी.

भारत ने अपने पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया था. उस मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन की शानदार पारी खेली थी.

आगे का कार्यक्रम

नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद भारतीय टीम 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी. इसके बाद 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. इन मैचों को लेकर भी फैंस में काफी उत्साह है.

भारतीय टीम के खिलाड़ी

इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं.

दिल्ली में होने वाले इस मुकाबले को लेकर लोगों में उत्साह है और मेट्रो की बढ़ी हुई सेवाएं उनके सफर को आसान बनाने में मदद करेंगी.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Bollywood villain: जब अमरीश पुरी ने गोविंदा को सरेआम मारा थप्पड़, दोनों ने कभी साथ काम न करने की खाई कसम, जानिए वजह

Bollywood villain: अमरीश पुरी हिंदी सिनेमा के सबसे दमदार खलनायकों में गिने जाते हैं, जिनकी…

March 29, 2026

Kamada Ekadashi today: कामदा एकादशी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय

Kamada Ekadashi today: कामदा एकादशी 2026 का व्रत 29 मार्च को रखा जा रहा है. यह…

March 29, 2026

Silver Price Today 29 March: फिर बढ़ गए चांदी के भाव, जानें आज कितने में मिल रही, चेक करें अपने शहर का हाल

Silver Price Today 29 March: पिछले कई दिनों से चांदी के दाम स्थिर हैं, लेकिन…

March 29, 2026

Gold Price Today 29 March: आज कितने में बिक रहा है सोना, क्या है दाम, जानें अपने शहर का हाल

Gold Price Today 29 March: आज अगर आपके मन में सोना खरीदने का विचार आ…

March 29, 2026