सुबह की सैर पर खूनी लूट, 87 साल के पर बुजुर्ग पर सनकी हमलावर ने किया चाकू से अटैक

दिल्ली के आरके पुरम (RK Puram) स्थित डियर पार्क (Deer Park) में सुबह सैर के दौरान 87 साल के बुजुर्ग पर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया. आरोपी ने बुजुर्ग से नकदी और घड़ी भी लूट ली. जब बुजुर्ग ने कहा कि उनके पास मोबाइल (Mobile) नहीं है, तो बदमाश ने गुस्से में उनके गले पर चाकू से वार कर दिया, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Published by DARSHNA DEEP

Delhi RK Puram Crime News: राजधानी दिल्ली लूटपाट की घटना तेजी से बढ़ती जा रही है. ऐसा ही एक ताजा मामला दिल्ली के आरके पुरम इलाके के डियर पार्क से सामने आया है. जहां, पार्क में सुबह सैर के लिए गए 87 साल के एक बुजुर्ग पर एक बदमाश ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. आरोपी ने बुजुर्ग से नकदी और घड़ी लूट ली, और जब बुजुर्ग ने मोबाइल फोन देने से मना कर दिया तो उसने गुस्से में आकर गले पर चाकू से वार कर दिया.

के आरके पुरम इलाके के डियर पार्क में सुबह सैर के लिए गए 87 साल के एक बुजुर्ग पर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर लूटपाट की। आरोपी ने बुजुर्ग से नकदी और घड़ी लूट ली, और जब बुजुर्ग ने मोबाइल न होने की बात कही, तो उसने गुस्से में उनके गले पर चाकू से वार कर दिया।

वारदात की पूरी घटना

पीड़ित की पहचान 87 साल के हरचंदी सिंह के रूप में हुई है, जो मुनिरका डीडीए फ्लैट्स में रहते हैं और रोज़ाना सुबह डियर पार्क जाते हैं. दरअसल, यह पूरी घटान 29 अक्टूबर की सुबह करीब 5:30 बजे डियर पार्क के गेट नंबर 8 पर हुई है. 

Related Post

क्या है हमले की वजह?

पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि एक लड़का उनके पास आया और मोबाइल के बारे में उनसे पूछने लगा. उन्होंने आगे कहा कि वह मोबाइल नहीं रखते, तो आरोपी ने उनको धक्का दे दिया. इसके बाद, आरोपी ने बुजुर्ग के बैग की तलाशी ली और नकदी लूट ली, फिर उनके हाथ से घड़ी तक छीन ली. जब वह बैग में बार-बार मोबाइल तलाशता रहा और बुजुर्ग ने फिर दोहराया कि उनके पास फोन नहीं है, तो आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से उनके गले पर तेजी से वार कर दिया. 

पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घायल बुजुर्ग किसी तरह अपने घर पहुंचे और अपने बेटे को घटना की पूरी जानकारी भी दी.  बेटे ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बुजुर्ग को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत के आधार पर केस दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल, पुलिस की टीम अब आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने की कोशिश में लगातार जुटी हुई है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026