Categories: दिल्ली

क्या आप जानते हैं राजधानी दिल्ली में कितने रेलवे स्टेशन मौजूद हैं ? संख्या देख हो जाएंगे हैरान

दिल वालों की दिल्ली (Delhi) कही जाने वाली राजधानी दिल्ली में कई रेलवे स्टेशन (Railway Station) हैं. लेकिन, क्या आप ये जानते हैं दिल्ली में कितने रेलवे स्टेशन वर्तमान (At Present) में मौजूद हैं.

Published by DARSHNA DEEP

How many railway stations are in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली भारत की आन, बान और शान है. यह राज्य लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में बसता है. दिल्ली हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है. ट्रेन सबसे आसान मोड ऑफ ट्रांसपोर्ट माना जाता है. लेकिन, क्या आप यह जानते हैं कि हमारी राजधानी दिल्ली में आखिर कितने रेलवे स्टेशन है. इन स्टेशनों की संख्या जानकर आप दंग रह जाएंगे.

दिल्ली में कुल रेलवे स्टेशनों की संख्या

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुल 46 रेलवे स्टेशन मौजूद हैं. ज्यादातर लोग केवल प्रमुख स्टेशनों जैसे नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली या फिर हज़रत निज़ामुद्दीन को ही जानते हैं, लेकिन इनके अलावा भी कई अन्य रेलवे स्टेशन मौजूद हैं. 

रेलवे स्टेशनों के अलग हैं महत्व

ये 46 स्टेशन कई श्रेणियों में बंटे हुए हैं और विभिन्न उद्देश्यों पर अपना काम कर रहे हैं. 

प्रमुख स्टेशन (A-1 और A श्रेणी): 

इनमें से चार स्टेशन A-1 श्रेणी के हैं, जो भारत के सबसे व्यस्त स्टेशनों में गिने जाते  हैं, और साथ ही चार स्टेशन A श्रेणी के हैं. ये मुख्य रूप से लंबी दूरी की एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के लिए ट्रांजिट हब (transit hub) जैसा काम करते हैं. 

दिल्ली रिंग रेलवे: 

इन 46 स्टेशनों में से 21 स्टेशन 35 किलोमीटर लंबे दिल्ली रिंग रेलवे में जाना जाता है. यह लाइन दिल्ली रिंग रोड के समानांतर चलती है और स्थानीय उपनगरीय आवाजाही (Suburban Commute) में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

छोटे रेलवे स्टेशन (38): 

राजधानी दिल्ली में 38 छोटे रेलवे स्टेशन मौजूद हैं, जो शहर के व्यापक रेल नेटवर्क में अपना अहम योगदान प्रदान करते हैं. यह सभी छोटे स्टेशन मुख्य रूप से निम्नलिखित कारणों से आम यात्रियों की नज़रों से छिपे रहने की कोशिश करते हैं. 

Related Post

छोटे ट्रेन के प्रकार: 

इनमें स्थानीय पैसेंजर ट्रेन, उपनगरीय सेवाओं और रिंग रेलवे लाइनों के लिए इन्हें इस्तेमाल किया जाता है. 

मालगाड़ियों की आवाजही: 

कुछ स्टेशन विशेष रूप से मालगाड़ियों (Freight Trains) की आवाजाही के लिए मुख्य रूप से इस्तेमाल किए जाते हैं, ताकी सामानों को दूसरी जगहों पर ले जाने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं आए. 

दिल्ली के कुछ छोटे रेलवे स्टेशन: 

रिंग रेलवे से जुड़े: दयाबस्ती, लोधी कॉलोनी, सेवा नगर, सरोजिनी नगर, चाणक्यपुरी, प्रगति मैदान, लाजपत नगर शामिल है 

अन्य छोटे स्टेशन के नाम: आजादपुर, बादली, बिजवासन, नरेला, पालम, ओखला, शकूरबस्ती, सब्जी मंडी, मुंडका, नांगलोई शामिल है 

फिलहाल, राजधानी दिल्ली के इन 46 स्टेशनों में से 13 स्टेशनों को अपग्रेड करने का फैसला भी लिया गया है, ताकि रेल सेवाओं को जल्द से जल्द और भी बेहतर बनाया जा सके. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026