Categories: दिल्ली

Air Taxi in Delhi-NCR: सड़क पर घंटों, हवा में मिनटों! दिल्ली में आने वाली है एयर टैक्सी, कितना होगा किराया, कहां-कहां चलेगीं?

Air Taxi in Delhi-NCR: अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो ट्रैफिक सबसे बड़ी परेशानि लगती होगी. ऐसे में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) ने दिल्ली, हरियाणा और कई यूपी में एयर टैक्सी लाने का प्लान बनाया है. आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ-

Published by sanskritij jaipuria

Air Taxi in Delhi-NCR: आज के समय में दिल्ली में कुछ हो या न हो लेकिन ट्रैफिक काफी होता जा रहा है. लोगों के ऑफिस के चलते थोड़ी सी दूरी भी घंटों में पूरी होती है. ये समस्या लोगों को काफी परेशान करती है, इसी के चलते कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला एयर टैक्सी कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव दिया है.  अगर ये योजना लागू हो जाती है तो लोग सड़कों पर नहीं हवा में ट्रेवल करेंगे और इससे लोगों का समय भी काफी बचा करेगा.

फट से खत्म हो जाएगा सफर

हाल ही में दिए गए प्रस्ताव की मानें तो गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 और साइबर हब से शुरू होकर दिल्ली एयरपोर्ट, कनॉट प्लेस, नोएडा सेक्टर-18 होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक का रास्ता तय करेगी. अगर लंबाई की बात करें तो ये पूरा कॉरिडोर करीब 65 से 75 किलोमीटर होगा.  जहां आज के समय में सेंट्रल दिल्ली से गुरुग्राम  कार से जानें में 1-2 घंटे लगते हैं वहीं ऐयर टैक्सी 12 से कम मिनट में पहुंचा देगी.

Related Post

Air Taxi है क्या?

एयर टैक्सी एक ऐसा इलेक्ट्रिक विमान है जो वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग करता है, ये साइज में छोटा होता है. जिसके चलते इसे रनवे की जरूरत नहीं होती है. ये डायरेक्ट ऊपर उड़ता है और डायरेक्ट ही नीचे आता है. इसमें सवारी की बात करें तो एक बार में 2 से 6 लोग बैठ सकते हैं. ये बैटरी से चलता है, जिसकी वजह से इससे धुआं भी नहीं होता और ये शोर भी कम मचाता है.
 
इसके लिए शहरों में स्पेशल लैंडिंग पॉइंट बनाए जाएंगे, जिसे वर्टीपोर्ट कहते है. इसे बनाने के लिए कोई जमीन नहीं चाहिए, ये बड़ी इमारतों की छत पर बनाए जाएंगे, जैसे अस्पताल, मॉल, होटल या ऑफिस बिल्डिंग.

कितना लगेगा Air Taxi का किराया?

अब लोग सोचेंगे किराया कितना होगा, तो आपको मिली हुई जानकारी के मुताबिक बता दें कि दिल्ली से गुरुग्राम के बीच एक तरफ का किराया लगभग 2000 से 3000 रुपये हो सकता है. खैर ये किराया समय के हिसाब से कम भी हो सकता है.
 
वैसे तो ये काफी अच्छी चीज है, लेकिन इसमें कुछ परेशानियां भी हैं. जैसे की दिल्ली में बहुत से इलाके ऐसे हैं जो नौ फ्लाई जोन में आते हैं. वहीं दूसरी ओर खराब मौसम परेशान कर सकता है. इसके बाद भी अगर ये योजना सफल हो जाए तो आम लोगों को काफी मदद मिलेगी.
 
 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

कोरोना का नया रूप ‘सिकाडा’! 23 देशों में फैला खतरा; यहां जानें इसके लक्षण

New COVID Strain 2026: सिकाडा वेरिएंट की सबसे खतरनाक विशेषता इसका अत्यधिक म्यूटेशन है.

March 30, 2026

Census 2027: दिल्ली में अलग-अलग तारीखों पर होगी जनगणना, पूछे जाएंगे 33 सवाल; यहां जानें

Census Date in Delhi: पहले चरण में मकानों और आवास की गिनती की जाएगी, जबकि…

March 30, 2026