Categories: क्राइम

वोटर लिस्ट से नाम हटने का खौफ, बंगाल में शख्स ने क्यों की आत्महत्या?

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां, मतदाता सूची से नाम हटाने के खौफ से एक युवक ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया.

Published by DARSHNA DEEP

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगाना से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां, दक्षिण 24 परगना में मतदाता सूची से नाम हटने के खौफ  से शफीक-उल-गाजी नाम के एक व्यक्ति ने आत्महत्या दी अपनी जान दे दी. टीएमसी ने एसआइआर के डर से यह आठवीं घटना बताई है. मृतक के परिवार के मुताबिक, वह पहले से ही मानसिक रूप से काफी ज्यादा परेशान चल रहा था और वैध पहचान पत्र नहीं होने से बेहद डरा हुआ था. फिलहाल, टीएमसी ने बीजेपी पर डराने का आरोप लगाया है तो वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी ने टीएमसी पर पलटवार करते हुए राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया है.

आखिर क्या है पूरी मामला?

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी (SIR) के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की वजह से डर के कारण एक अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर जैसा बड़ा कदम उठाया है. जिसपर टीएमसी ने दावा करते हुए कहा कि एसआइआर के डर से प्रदेशभर में आत्महत्या की यह आठवीं घटना देखने को मिली है. 

मृतक मानसिक रूप से था परेशान

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मृतक की पहचान शफीक-उल-गाजी के रूप में की गई है. मृतक मूल रूप से उत्तर 24 परगाना के घुसिघाटा का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से भांगड़ के जयपुर इलाके में अपने ससुराल के मकान में रह रहा था. परिवारजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि गाजी को कुछ महीने पहले एक दुर्घटना में चोट आ गई थी और तब से लेकर वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. 

मतदाता सूची से नाम हटने का था डर

प्रदेश में एसआइआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद से चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. मृतक की पत्नी ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि वैध पहचान पत्र नहीं होने के डर से भयभीत थे. साथ ही उन्होंने कहा कि वह बार-बार कहते थे कि उन्हें देश से बाहर निकाल दिया जाएगा. इसी डर की वजह से वह कुछ दिनों पहले बीमार भी पड़ गए थे. 

टीएमसी ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

इस घटना के बाद से टीएमसी लगातार बीजेपी पर निशाना साधने में जुटी हुई है. शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे कैनिंग ईस्ट से टीएमसी के विधायक शौकत मोल्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी गरीब लोगों को डराने की कोशिश कर रही है. वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने बताया कि टीएमसी इन मौत के आंकड़ों का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए और बीजेपी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है.   

DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026