Categories: क्राइम

पेचकस से मां की छाती-गर्दन पर वार, सिलेंडर से कुचला सिर; इस एक लत ने बेटे को बना दिया ‘कसाई’

Crime News: निखिल यादव सिर्फ़ 20 साल का है, फिर भी उसने अपनी मां की अपने हाथों से हत्या कर दी. हत्या को जिस तरह से अंजाम दिया गया वो बेहद खौफनाक है.

Published by Heena Khan

UP Crime News: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पीजीआई इलाके में पिछले शुक्रवार को रेनू यादव नाम की एक महिला को बेरहमी से मार दिया गया. वहीं अब पुलिस ने इस हत्याकांड में एक सनसनीखेज खुलासा किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हत्या के मामले में रेनू यादव के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि रेनू यादव के बेटे निखिल यादव ने ही अपनी मां को बेरहमी से मौत के घाट उतारा है.

कुचल दिया मां का सिर

जानकारी के मुताबिक, निखिल को ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे का शोक चढ़ गया था. इस चक्कर में वो काफी पैसा हार चुका है. उसने कर्ज चुकाने के लिए कर्ज भी लिया था. अब कर्ज देने वाले उसे पैसे चुकाने के लिए परेशान कर रहे हैं. ऐसे में आरोपी बेटे ने घर से अपनी मां के गहने चुराने की कोशिश की और उनको मौत के घाट उतार दिया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरोपी निखिल ने अपनी मां की गर्दन और छाती पर पेचकस से वार किया. फिर उसने सिलेंडर से उसका सिर कुचल दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद निखिल ट्रेन से फतेहपुर फरार हो गया. पुलिस ने उसे वहीं ढूंढ़कर गिरफ्तार कर लिया.

घटना के बाद फरार हुआ निखिल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा गांव में डेयरी मालिक रमेश यादव की पत्नी रेनू यादव की 3 अक्टूबर को उनके घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद घर से लगभग 5-6 लाख का सामान चोरी हो गया था. मृतका का मझला बेटा, 20 साल का निखिल यादव, घटना के बाद से लापता था. जब रेनू यादव का छोटा बेटा नितिन घर लौटा, तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ पाया. दीवारों, सिलेंडर और फर्श सहित हर जगह खून फैला हुआ था. पुलिस को शक है कि हत्या किसी भारी वस्तु से कई वार करके की गई होगी.

गांव में प्राइवेट पार्ट काटने वाले बदमाशों का खौफ! पुलिस के भी फूले हाथ-पैर, असलियत जान पैरों तले खिसकेगी जमीन

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026