Categories: क्राइम

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा, दंग रह जाएंगे आप

पंजाब के पूर्व डीजीपी (Former DGP of Punjab) मोहम्मद मुस्तफा (Mohammad Mustafa) के बेटे अकील अख्तर (Aqeel Akhtar) की संदिग्ध मौत के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. अकील अख्तर के पोस्टमार्टम की आंतरिक रिपोर्ट (Internal Postmortem Report) ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है.

Published by DARSHNA DEEP

Former DGP of Punjab: पंजाब के पूर्व डीजीपी (ह्यूमन राइट्स) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा सामने आया है. जहां, अकील अख्तर के पोस्टमार्टम की आंतरिक रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिसमें उनके दाहिने बाजू में कोहनी से करीब 7 सेंटीमीटर नीचे सिरिंज का एक निशान मिला है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा:

शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, अकील ड्रग्स का सेवन किया करता था. लेकिन, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है कि वह किस प्रकार का ड्रग लिया करता था और क्या वह इंजेक्शन के जरिए ही लेता था. तो वहीं, दूसरी तरफ मेडिकल एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि ड्रग एडिक्ट आमतौर पर बाएं बाजू में सिरिंज लगाते हैं क्योंकि ऐसा करना उनके लिए बेहद ही आसान हो जाता है. अकील के मामले में दाहिने बाजू पर केवल एक ही सिरिंज का निशान मिला है, जो कि ड्रग एडिक्ट्स के शरीर पर मिलने वाले कई निशानों से बेहद ही अलग है. 

रहस्यमय मौत, हरियाणा पुलिस की एसआईटी करेगी जांच:

इस रहस्यमय मौत की जांच के लिए अब हरियाणा पुलिस की एसआईटी (SIT) ने एसीपी विक्रम नेहरा की सख्त अगुवाई में जांच पड़ताल शुरू कर दी है. इसके साथ ही पुलिस की टीम ने जांच में शामिल होने के लिए मुस्तफ़ा परिवार को भी पंचकूला बुलाया है. तो वहीं, एसआईटी हेड एसीपी विक्रम नेहरा ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जांच की प्राथमिकता अकील अख्तर की मौत के पीछे की असली वजह पता लगाना है और फिर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी. उन्होंने पारिवारिक विवाद से संबंधित दो वीडियो सामने आने की बात भी कही, लेकिन उन्होंने यह आश्वासन देते हुए कहा पुलिस हर एंगल से घटना की जांच करने में जुटी हुई है.

पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने बेटे की मौत पर तोड़ी चुप्पी:

तो वहीं दूसरी तरफ, पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने अपने बेटे की मौत पर अब चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बयान देते हुए कहा कि अकील पिछले 18 साल से ड्रग्स की लत से जूझ रहा था. उन्होंने अपने बेटे की मौत की वजह ड्रग्स का ओवरडोज़ बताया है और गड़बड़ी के आरोपों को “छोटी राजनीति” करने की बात कही है.  साथ ही उन्होंने अपने बेटे को खोने के दर्द को एक पिता के लिए सबसे बड़ा दुख” बताते हुए जांच में पूरी तरह से सहयोग करने का आश्वासन भी दिया है. इसके अलावा उन्होंने कहा यह भी कि “अगर मैं दोषी हूं, तो मैं फांसी पर चढ़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं”.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले – ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026