Categories: क्राइम

गांव में प्राइवेट पार्ट काटने वाले बदमाशों का खौफ! पुलिस के भी फूले हाथ-पैर, असलियत जान पैरों तले खिसकेगी जमीन

Crime News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर ज़िले में एक युवक का प्राइवेट पार्ट काटे जाने का मामला सामने आया है. वहीं जबी पुलिस ने इस मामले की जांच की तो इस बात का खुलासा हुआ कि युवक ने खुद ही अपना प्राइवेट पार्ट काटा था, बल्कि किसी और ने नहीं.

Published by Heena Khan

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर ज़िले में एक युवक का प्राइवेट पार्ट काटे जाने का मामला सामने आया है. वहीं जबी पुलिस ने इस मामले की जांच की तो इस बात का खुलासा हुआ कि युवक ने खुद ही अपना प्राइवेट पार्ट काटा था, बल्कि किसी और ने नहीं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ये खबर आई थी कि एक युवक को सड़क पर रोककर कई अनजान लोगों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिससे पूरे इलाके में हल्ला मच गया. लेकिन, पुलिस जांच में कुछ ऐसा खुलासा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. 

जानिये पूरा मामला

इस मामले को लेकर पुलिस ने खुलासा किया है कि युवक का गुप्तांग किसी और ने नहीं, बल्कि उसने खुद ही काटा था और बाद में घटना को छिपाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये घटना गाडरवारा के डोंगरगांव थाना क्षेत्र की है. इस दौरान युवक ने पुलिस को जानकारी दी है कि जब वो बाइक चला रहा था, तभी चार-पांच नकाबपोश उसे जबरन झाड़ियों में ले गए और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. शिकायत मिलने पर पुलिस ने इस मामले की जांच गंभीरता से शुरू की. हैरान कर देने वाली बात ये है कि उन बदमाशों के खौफ से पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. ग्रामीणों ने भी घटना का विरोध किया और दोषियों की गिरफ्तारी करने के लिए आवाज उठाई.

कौन है असली आरोपी

पुलिस ने जैसे-जैसे गंभीरता से जांच की तो इस दौरान युवक के बयानों में कई विरोधाभास मिले. साक्ष्यों की बारीकी से जांच करने पर पता चला कि युवक ने खुद ही अपने गुप्तांगों और जांघों पर ब्लेड से घाव किए थे. पुलिस के अनुसार, युवक पिछले कुछ समय से शारीरिक कमज़ोरी और तनाव से जूझ रहा था. इसी मानसिक तनाव में उसने यह भयावह कदम उठाया और बाद में अपने परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी बाहरी हमले या साजिश का कोई सबूत नहीं मिला है. इस खुलासे के बाद, पुलिस ने जांच रोकदी है, जबकि स्थानीय निवासी इस बात से स्तब्ध हैं कि मानसिक तनाव किसी व्यक्ति को किस हद तक खतरनाक कदम उठाने के लिए प्रेरित कर सकता है.

Jaipur अस्पताल में लगी भीषण आग, ICU में बिछ गईं लाशें; झुलस गए कई मरीज

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026