Categories: क्राइम

खून के रिश्ते का कत्ल, 15 साल के किशोर ने भाई को मारा, 6 महीने की गर्भवती भाभी को उतारा मौत के घाट!

गुजरात के जूनागढ़ (Junagahd) जिले में एक 15 साल के किशोर ने गुस्से में आकर पहले अपने बड़े भाई की हत्या (Murder of elder brother) की और इसके बाद, उसने अपनी 6 महीने की गर्भवती भाभी (6 months preganant sister in law) का दुष्कर्म कर क्रूरता से उसको भी मौत के घाट उतार दिया. वारदात के सबूत मिटाने के लिए मां ने भी बेटे की मदद की और दोनों शवों को दबा दिया. पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेते हुए आरोपी बेटे और मां को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.

Published by DARSHNA DEEP

Gujarat Crime News: गुजरात के जूनागढ़ जिले के एक गांव से दिल दहला देने वाली वारदाता सामने आई है. जहां, केवल 15 साल के नाबालिग लड़के ने गुस्से में आकर अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया और फिर 6 महीने की गर्भवती भाभी के साथ पहले तो दुष्कर्म किया और क्रूरता से उसकी भी हत्या कर दी.  पुलिस के मुताबिक, यह परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. 

वारदात का कारण और अंजाम

पुलिस की सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया उसने बताया कि अपने बड़े भाई से नाराज़ था, क्योंकि कथित तौर पर उसका भाई उसे पीटता था और पैसे छीन लेता था. उसने साथ ही यह भी बताया कि 16 अक्टूबर को आरोपी ने लोहे के रॉड से अपने बड़े भाई के सिर पर तब तक वार किया जब तक उसकी जान नहीं चली गई. 

भाभी से दुष्कर्म और की क्रूरता से हत्या

भाई की हत्या देखने के बाद डरी-सहमी 6 महीने की गर्भवती भाभी ने जान बख्शने की गुहार लगाई.  लड़के ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद भेद खुलने के डर से उसने भाभी के पेट पर घुटने से वार किए और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पेट पर किए गए क्रूर वार के कारण भ्रूण गर्भाशय से बाहर आ गया था. 

सबूत मिटाने में मां ने कैसे की मदद?

इस दिल दहला देने वाली हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी की मां ने दोनों शवों को ठिकाने लगाने में अपने बेटे की पूरी तरह से मदद की. पुलिस ने इस वारदात पर जानकारी देते हुए शवों को पांच फीट गहरे गड्ढे में दबाया गया था और उनके कपड़ों को जला दिया गया था. तो वहीं, पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेते हुए दोनों आरोपी मां और बेटे को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. 

कब और कैसे हुआ हत्याकांड का खुलासा?

हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब बिहार में रहने वाले मृतक महिला के मायकेवालों ने विसावदर पुलिस से संपर्क किया, क्योंकि सास द्वारा दुर्घटना में मौत की कहानी बताने के बावजूद वे हादसे की तस्वीरें नहीं दे पा रहे थे. इसके बाद पुलिस ने मां और बेटे से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपराध कबूल कर लिया.  पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट से दुष्कर्म की पुष्टि का इंतजार कर रही है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026