Categories: क्राइम

एक घंटे बाद होनी थी शादी और फिर दूल्हे ने कर दिया खौफनाक कांड, दहल जाएगा दिल

गुजरात के भावनगर शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां, शादी से ठीक एक घंटे पहले दूल्हे ने ही अपनी दुल्हन को मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद से सनसनी फैल गई है.

Published by DARSHNA DEEP

Gujarat Crime News: गुजरात के भावनगर शहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है. शादी से ठीक एक घंटा पहले दुल्हन के मंगेतर ने उसे मौत के घाट उतार दिया. पीछे की वजह जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

साड़ी और पैसों को लेकर हुआ विवाद

मृतका की पहचान सोनी हिम्मत राठौड़ के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम साजन बरैया बताया जा रहा है. दरअसल, यह दुखद घटना गुजरात के भावनगर शहर के प्रभुदास झील के टेकरी चौक के पास की है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी साजन और मृतक सोनी पिछले एक-डेढ़ साल से दोनों साथ में रह रहे थे और उनकी सगाई भी हो चुकी थी. शनिवार रात को उनकी शादी होनी थी. शादी से ठीक एक घंटा पहले, दोनों के बीच साड़ी और पैसों को लेकर जमकर विवाद हुआ था. 

बेरहम तरीके से की सोनी की हत्या

दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि दोनों को रोकना मुश्किल हो गया था. बस फिर क्या था आरोपी ने गुस्से में आकर सोनी पर पहले तो लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ कई बार वार किए और इतना ही उसने उसका सिर दीवार में दे मारा, जिससे सोनी की मौके पर ही मौत हो गई थी. हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घर में भी तोड़फोड़ की मौके से फरार हो गया. 

कहां तक पहुंची पुलिस की जांच?

घटना को लेकर पुलिस उपाधीक्षक आरआर सिंघल ने पुष्टि करते हुए बताया कि परिवार ने दोनों के रिश्तों को लेकर कई बार विरोध भी किया था, लेकिन लाख मना करने के बावजूद भी दोनों साथ में रह रहे थे. साथ ही उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है. साथ ही उन्होंने बताया कि वारदात वाले दिन आरोपी का पड़ोसी से भी किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसकी शिकायत पड़ोसियों ने दर्ज कराई थी. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026