Categories: क्राइम

आपका बच्चा हॉस्टल में रहता है तो हो जाएं सावधान! क्रूरता की ये खबर पढ़कर दहल जाएगा आपका दिल

महाराष्ट्र के कोल्हापुर ( Kolhapur) जिले के एक हॉस्टल में सीनियर छात्रों (Senior Students) द्वारा जूनियर छात्रों (Junior Students) के साथ क्रूरता (Cruelty) का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है.

Published by DARSHNA DEEP

Kolhapur Shocking Incident: क्या आपका बच्चा भी हॉस्टल में रहता है तो ज़रा सावधान हो जाइए. महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां, रैगिंग और क्रूरता ने सारी हदें पार कर दी. दरअसल, तलसांडे में स्थित शामराव पाटील कॉलेज के हॉस्टल में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट का एक दर्दनाक तस्वीर और वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

वायरल वीडियो में क्या हो रहा है?:

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में कुछ सीनियर छात्र जूनियरों को बेल्ट, बैट और लात-घूंसों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं.  वीडियो में एक बच्चा बेल्ट की मार से दर्द से चीखता हुआ नजर आ रहा है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह अमानवीय व्यवहार हॉस्टल के अंदर कई दिनों से चल रहा था, लेकिन डर की वजह से किसी ने आवाज तक नहीं उठाई थी. 

वायरल वीडियो को लेकर लोगों में रोष:

यह क्रूरता तब सामने आई जब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा था. अब वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देकने को मिल रहा हैऔर पुलिस तथा प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है. 

समाजसेवी ने हॉस्टल पर उठाए गंभीर सवाल:

घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब अभिभावकों और समाजसेवी ने हॉस्टल प्रशासन की घोर लापरवाही पर कई सवाल उठाने शुरू कर दिए है. अभिभावकों ने हॉस्टल जाकर बच्चों की सुरक्षा की जानकारी ली और पुलिस से दोषियों को तुरंत हिरासत में लेने की सख्त मांग की है.

पुलिस ने दोषियों के खिलाफ केस किया दर्ज:

इस मामले में वडगांव पुलिस स्टेशन में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने इस घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की गंभीरता से जांच की जा रही है और सीसीटीवी या फिर मोबाइल फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है. स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर इस अमानवीय घटना की उच्चस्तरीय जांच और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है.

अब सवाल यह है कि आखिर हॉस्टल में कब तक छात्र असुरक्षित महसूस करते रहेंगे. और कब तक छात्रों को रैगिंग जैसी गंभीर समस्याएं झेलनी पड़ेगी ?

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026