Categories: क्राइम

कलयुगी बेटी की खौफनाक हरकत, प्यार में पागल होने के बाद अपमी मां के साथ किया ऐसा कांड, देखने वालों के उड़ गए होश

बेंगलुरु में एक Minor Girl ने (प्रेम-प्रसंग) Love Affair को लेकर अपने Boyfriend समेत चार दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी बेटी ने Towel से गला घोंट इसे आत्महत्या (Suicide) दिखाने के लिए पंखे से शव को लटका दिया. वारदात में शामिल सभी पांचों Juveniles को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Published by DARSHNA DEEP

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु के उत्तरहल्ली से एक स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आई है. पीटीआई के एक रिपोर्ट के मुताबिक, 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने अपने लड़के दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही 35 साल की मां को मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं अपराध को आत्महत्या का रूप देने के लिए पंखे से मृतक मां के शव को भी लटका दिया था. आखिर क्या है हत्या के पीछ की वजह जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

हत्या के पीछे की वजह और तरीका

मृतका की पहचान नेत्रवती के रूप में हुई जो मुख्य रूप से रिकवरी फर्म में सहायक के तौर पर काम करती थीं. यह झकझोर देने वाली वारदात 25 अक्टूबर की है. पुलिस को शुरुआती जांच में यह पता चला कि मृतिका को हाल में पता लगा था कि उनकी बेटी एक लड़के के साथ प्रेम-संबंध में थी. इस बात से परेशान होकर लड़के का रोजाना उनके घर आना-जाना भी लगा रहता था. इसके अलावा उन्होंने अपने बेटी को लड़के से दूर रहने तक की चेतावनी भी दी थी. 

घटना के बाद पुलिस अधिकारी का बयान

इस घटनाक्रम के बाद पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वारदात में साजिश लड़की के प्रेमी ने ही रची थी, क्योंकि मां ने दोनों को एक दिन घर पर साथ समय बिताते हुए रंगे-हाथों पकड़ लिया था. इसी बात से नाराज़ होकर नाबालिगों ने नेत्रवती की तौलिये से गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने इस वारदात को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया ताकि ऐसा लगे की उन्होंने अपनी जान खुद ही ली है. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं. 

शक की शिकायत और पुलिस की कार्रवाई

मां की मौत के ठीक बाद जैसे ही आरोपी लड़की लापता हो जाती है, तो नेत्रवती की बहन को शक हो जाता है. इस शक को लेकर मृतिका की बहन सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराती है, जिसके बाद पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर देती है. 

पांचों नाबालिगों की गिरफ्तारी और पूछताछ जारी

पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल पांचों नाबालिगों जिसमें आरोपी लड़की और उसके 4 पुरुष मित्रों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल करती है. फिलहाल, पुलिस ने इस वारदात के बाद सभी पांचों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, इस पूरे मामले में लड़की खुद सक्रिय रूप से शामिल थी. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026