Categories: क्राइम

ब्लेड से काट डाला गला, खून से लथपथ गर्लफ्रेंड को देख हुआ पछतावा तो बॉयफ्रेंड ने कर लिया बड़ा कांड

Love Affair: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के समरलाकोटा संभाग के पंसापाडु में गडेरू नहर के किनारे एक 19 साल के युवक ने अपनी 17 साल की प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर डाली.

Published by Heena Khan

Andhra Pradesh Crime News: आंध्र प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर डाली. इतना ही नहीं इसके बाद उसने आत्महत्या भी कर ली. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना काकीनाडा जिले के समरलाकोटा संभाग में हुई. दरअसल, काकीनाडा जिले के समरलाकोटा संभाग के पंसापाडु में गडेरू नहर के किनारे एक 19 साल के युवक ने अपनी 17 साल की प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर डाली.

इतना ही नहीं इसके बाद उसने गुडापर्थी के पास ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मृतक युवक की पहचान गोल्लाप्रोलु ​​मंडल के दुर्गाडा निवासी अशोक के रूप में हुई है. मृतक नाबालिग लड़की भी दुर्गाडा की ही रहने वाली थी. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया और परिवारों में मातम छा गया.

जानिये पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मृतक लड़की काकीनाडा के एक निजी कॉलेज में इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष की छात्रा थी. वो रोज़ाना बस से आती-जाती थी. पता चला है कि वो नौवीं कक्षा गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी. उसकी दो दिन की परीक्षाएं थीं और वो ज़िले में अपने मामा के घर गई थी. जिसके बाद वो मंगलवार शाम से लापता थी. जिसके बाद उसके परिवार ने उसे कई जगहों पर ढूंढा.

ब्लेड से काट डाला गला

दरअसल, बुधवार सुबह, उसके परिवार को उसकी हत्या के बारे में जानकारी मिली. जिसके बाद पूरा परिवार घटनास्थल पर पहुंचा और फूट-फूटकर रोने लगा. इस मामले के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और हत्या की जांच को लेकर मांग की. पुलिस ने इस बात की भी जानकारी दी कि लड़की की ब्लेड से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. वो मंगलवार शाम को खरीदारी करने काकीनाडा गई थी. इसी दौरान, अशोक उसे अपनी बाइक पर बिठाकर परपंसपाडु में गदेरू नहर के किनारे ले गया और उसकी हत्या कर दी. इसके बाद अशोक ने समरलाकोटा मंडल के गुडापर्थी के पास ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली. पूरे मामले की जाँच की जा रही है.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026