Bihar politics: ‘राजद-कांग्रेस को नहीं पता अपना DNA!’ बिहार की सियासत में फिर किसकी वजह से मचा भूचाल?

Bihar election news 2025: बिहार में चल रहे 'वोटर अधिकार यात्रा' में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मंगलवार 26 अगस्त को शामिल होने बिहार आए। उनके बिहार आगमन के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा नेता उनपर हमलावर हो गए और जमकर जुबानी हमला बोला। आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी समेत केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस-राजद पर हमला बोला है।

Published by Shivani Singh

Bihar election 2025: बिहार में चल रहे वोटर अधिकार यात्रा में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मंगलवार 26 अगस्त को शामिल होने बिहार आए। उनके बिहार आगमन के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा नेता उनपर हमलावर हो गए हैं और जमकर जुबानी हमला बोला। आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी समेत केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस-राजद पर हमला बोला है।

इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी बिहार को ऐसे ही गाली देती रहती है और रेवंत रेड्डी आज यहाँ आए हैं, बिहार की जनता उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी। प्रियंका गांधी बिहार आई हैं, उन्हें बताना चाहिए कि उनकी दादी ने बिहार को कैसे लूटा, उनके पिता ने आरक्षण का कैसे विरोध किया, उनकी दादी के पिता ने दलितों के आरक्षण का कैसे विरोध किया, उनकी माँ ने बिहार के साथ कैसे अन्याय किया, राहुल गांधी जो घूम रहे हैं, उन्होंने लालू यादव का बिल फाड़कर मुखिया बनने लायक भी नहीं छोड़ा।” ‘राजद-कांग्रेस को अपना डीएनए नहीं पता’

राजद-कांग्रेस वाले न तो अपना डीएनए जानते हैं और न ही देश की संस्कृति

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी कहाँ पीछे रहने वाले थे उन्होंने भी तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल होने पर कहा, “ये राजद-कांग्रेस वाले न तो अपना डीएनए जानते हैं और न ही देश की संस्कृति। आज अविभाजित भारत का निर्माता बिहार है और देश का इतिहास बिहार के इतिहास के बिना अधूरा है। बिहारियों के प्रति ऐसी भावना रखने वाले अपनी संस्कृति और मूल्यों से दूर हो गए हैं। ये सभी लोग हमेशा बिहारियों का अपमान करने की बात करते हैं…”

Bihar news: बच्चे को था तेज़ बुखार, डॉक्टर ने लगाया गलत इंजेक्शन, परिजनों ने अस्पताल में मचाया हंगामा!

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा ‘बिहार की जनता से माफ़ी मांगें’ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

वहीँ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ में आमंत्रित करने के लिए बिहार की जनता से माफ़ी मांगने को कहा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रधान ने यह टिप्पणी पार्टी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में की।

Bihar election 2025: ‘बिहार के लोगों को दी थी गाली, लोग दौड़ा-दौड़ा कर पीटेंगे’ अब PK के निशाने पर कौन?

Shivani Singh

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026