BJP-नीतीश को Tejashwi ने खूब ललकारा, बोले- ‘Lalu Yadav जब नहीं झुके तो उनका लईकवा भी नहीं डरेगा’

Bihar Politics: मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब लालू नहीं झुके, तो क्या उनका बेटा डरेगा? तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं लालू जी का बेटा हूँ और मुझे इस पर गर्व है।

Published by Ashish Rai

Voter Adhikar Yatra: मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब लालू नहीं झुके, तो क्या उनका बेटा डरेगा? तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं लालू जी का बेटा हूँ और मुझे इस पर गर्व है। 90 के दशक में जब लालू जी को बिहार मिला था, तब वहाँ छुआछूत थी। सामाजिक न्याय नहीं था। लालू जी ने सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया। आज कोई उंगली नहीं उठा सकता।

राज्य और केंद्र सरकारों से हमारे अच्छे संबंध, लेकिन… RSS चीफ मोहन भागवत ने BJP से संबंधों पर कही बड़ी बात

उन्होंने कहा कि राजद वो पार्टी है जिसने कभी भाजपा से समझौता नहीं किया। लालू जी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह से आरक्षण बढ़ाने की बात की और वीपी सिंह ने मंडल आयोग की सिफ़ारिशें लागू कीं। जब हम मंडल पर आगे बढ़े, तो भाजपा वाले कमंडल लेकर आ गए। उस समय लालू ने बिहार में लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी और आडवाणी को गिरफ़्तार करवा दिया।

उन्होंने कहा कि लालू के ख़िलाफ़ झूठा प्रचार किया गया। मुक़दमे दर्ज किए गए, जब मेरी मूंछ भी नहीं निकली थी, मुझ पर रेलवे टेंडर घोटाले का आरोप लगाया गया। आज भाजपा लाचार है कि उसे एक पिछड़े व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाना पड़ रहा है। हम अपने चाचा नीतीश, जो आज मुख्यमंत्री हैं, को बताना चाहते हैं कि वे लालूजी के संघर्ष की बदौलत ही मुख्यमंत्री हैं।

लालू यादव की वजह से ही पिछड़ नेताओं का आगे लाना पड़ रहा

उन्होंने कहा कि लालूजी का खून मुझमें है। जब लालूजी झुके नहीं, तो क्या लालूजी का बेटा डरेगा? यह लालूजी की ही देन है कि बिहार में भाजपा को पिछड़े नेताओं को आगे लाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोग कर्पूरी ठाकुर को गाली देते थे। अब उन्हीं लोगों को कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देना पड़ा।

उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे इतनी बार मन बदल चुके हैं कि मन भी भ्रमित हो गया है। जिस तरह से वे काम करवा रहे हैं, चाचा भी वही कर रहे हैं। नीतीश कुमार उनके पैर छू रहे हैं। अब वे पहले वाले नीतीश कुमार नहीं रहे जो थाली बजाते थे, आज उन्हें दिल्ली से रिमोट से काम चलाना पड़ रहा है। वे बूढ़े हो गए हैं। अब वे क्या बोलें?

भाजपा वालों को सामाजिक न्याय नहीं आता

उन्होंने कहा कि अब हमारे एजेंडे में सामाजिक न्याय के साथ-साथ बड़े पैमाने पर आर्थिक न्याय भी सम्मिलित है। सरकार बदलने पर हम इसे लागू करेंगे। बिहार में 94 लाख परिवार ऐसे आए हैं जिनकी आय छह हजार से कम है। हम उन परिवारों के लिए 2 लाख की योजना लाएँगे। हर एक को दो लाख रुपये दिलाने का काम करेंगे। ताकि वो लोग गरीबी से बाहर आ सकें। भाजपा वालों को सामाजिक न्याय की ABC नहीं आती, वो हमें सिखाने चले हैं।

Mohan Bhagwat: ‘कम से कम तीन संतानें होनी चाहिए’, ऐसा क्यों बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत, वजह भी बताया

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026

This is test post

This is test post

March 16, 2026

LPG Gas Shortage: नींबू पानी पर ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, बिल देख हैरान रह गए लोग; सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

Lpg Crisis: आजकल शहरों में रसोई गैस (LPG) की भारी कमी हो गई है. जिसका…

March 16, 2026

What is magnesium: क्या है मैग्नीशियम, जिसकी कमी से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

What is magnesium: मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण खनिज है, जिसकी कमी से मधुमेह और हृदय रोग…

March 16, 2026

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग ने लागू की आचार संहिता; इस दिन आएंगे नतीजे

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू…

March 16, 2026