Bihar Vidhan Sabha Elections: बिहार की राजनीति में टकराव तेज़, सम्राट चौधरी ने खोला प्रशांत किशोर का चिट्ठा

Bihar Latest News: बिहार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बहस की जंग जारी है. सम्राट ने पीके को 'नौसिखिया' बताया, जबकि पीके लगातार भ्रष्टाचार के आरोपों से सरकार को घेरे में ले रहे हैं.

Published by Sharim Ansari

Prashant Kishor News: बिहार की राजनीति में एक दुसरे पर इलज़ाम लगाने का काम तेज़ी से जारी है. अभी जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच मामला गरमाया हुआ है. दरअसल, पीके द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर सम्राट चौधरी ने बड़ा तीखा जवाब दिया है. सोमवार को मीडिया से बात करते हुए सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को ‘नौसिखिया’ कह दिया और कहा कि वह बिना किसी जानकारी के सिर्फ़ सनसनी फैलाने का प्रयास कर रहे हैं.

सम्राट चौधरी का हमला

समर्थ चौधरी ने कहा कि यह नौसिखिया बच्चों जैसी बातें कर रहा है. मैंने विधानसभा में बार-बार कहा है कि लालू यादव ने मुझे जेल भेजा था. फिर नीतीश कुमार मेरे लिए सात किलोमीटर पैदल चलकर विरोध प्रदर्शन करने आए थे. बिहार की जनता सब जानती है. अदालत ने मुझे बरी कर दिया और आज मैं पूरी ईमानदारी से जनता के लिए काम कर रहा हूं.

शिल्पी गौतम हत्याकांड में अपना नाम आने पर सम्राट चौधरी ने सफाई दी कि यह पूरी तरह से गलत जानकारी है. उन्होंने कहा कि हाजीपुर के एक व्यापारी राकेश उस मामले में शामिल थे, मेरा नाम कहीं नहीं है. यह जानकारी का कमी है और सिर्फ़ मीडिया में बने रहने की कोशिश है.

Bihar News: 6 हत्याएं, 100 करोड़ और बेटी की शादी… प्रशांत किशोर के सनसनीखेज खुलासों से बिहार में मचा हड़कंप

प्रशांत किशोर पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अपना भ्रष्टाचार बताइए. आपके पास 241 करोड़ रुपये कहां से आए? क्या जिसने आपको पैसे दिए, वो आपके पिता हैं? आप कौन हैं? अगर आप कोई अपराध करते हैं, तो आपको उसका हिसाब देना होगा. मैं इस नौसिखिए के झांसे में नहीं आने वाला.

समर्थ चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता अच्छी तरह समझती है कि कौन विकास के लिए काम कर रहा है और कौन सिर्फ़ राजनीतिक नौटंकी कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर सिर्फ़ मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए मंत्रियों और नेताओं पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रशांत किशोर और सम्राट चौधरी के बीच यह विवाद आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है. प्रशांत किशोर जहां लगातार बिहार सरकार के नेताओं पर भ्रष्टाचार और अपराध के आरोप लगा रहे हैं, वहीं सम्राट चौधरी और अन्य नेता इन आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बता रहे हैं. अब देखना यह है कि इस राजनीतिक घमासान का बिहार की राजनीति पर क्या असर पड़ता है.

Bihar में BJP का बड़ा फैसला, 19 सदस्यीय चुनाव समिति की घोषणा, जानें कौन-कौन नेता हैं शामिल

Sharim Ansari
Published by Sharim Ansari

Recent Posts

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026

This is test post

This is test post

March 16, 2026

LPG Gas Shortage: नींबू पानी पर ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, बिल देख हैरान रह गए लोग; सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

Lpg Crisis: आजकल शहरों में रसोई गैस (LPG) की भारी कमी हो गई है. जिसका…

March 16, 2026

What is magnesium: क्या है मैग्नीशियम, जिसकी कमी से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

What is magnesium: मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण खनिज है, जिसकी कमी से मधुमेह और हृदय रोग…

March 16, 2026