Nitish Kumar Oath Ceremony: शपथ ग्रहण के दौरान नीतीश कुमार क्या पढ़ेंगे? यहां जानें एक-एक डिटेल

Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद अब सरकार गठन की कार्रवाई लगभग पूरी हो गई है. अब जानकारी सामने आ रही है कि कल यानी गुरुवार (20 नवंबर, 2025) को नीतीश कुमार शपथ लेंगे.

Published by Sohail Rahman

Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब सरकार गठन की कवायद शुरू हो गई है. इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल यानी गुरुवार (20 नवंबर, 2025) को शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है. इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस बीच नीतिश कुमार और सम्राट चौधरी ने गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. अब तय है कि नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे.

शपथ में क्या पढ़ा जाता है? (What is read in the oath?)

ऐसे में अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर मुख्यमंत्री और मंत्री लोग अपने शपथ ग्रहण में क्या पढ़ते हैं? अगर आपको नहीं पता तो चलिए आपको बताते हैं. जैसा कि आप सभी को पता होगा कि शपथ दिलाते समय राज्यपाल सबसे पहले शब्द बोलते हैं, उसके बाद मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्री बोलते हैं. आपने देखा और सुना होगा कि वे राज्य की रक्षा के लिए दो बार शपथ लेते हैं.

यह भी पढ़ें :- 

बीमार महिला से डॉक्टर ने क्यों कहा ‘नीतीश कुमार से कराओ इलाज’

नीतीश कुमार क्या लेंगे शपथ? (What oath will Nitish Kumar take?)

नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे तो राज्यपाल सबसे पहले कहेंगे मैं… और फिर उसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शपथ पूरी करेंगे. शपथ लेते हुए नीतीश कुमार कहेंगे मैं, नीतीश कुमार…, ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा. मैं भारत की संप्रभुता और अखंडता को अक्षुण्ण रखूंगा. मैं बिहार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक और कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करूंगा और संविधान और कानून के अनुसार बिना किसी भय, पक्षपात, स्नेह या द्वेष के सभी व्यक्तियों को न्याय प्रदान करूंगा.

Related Post

शब्दशः शपथ (verbatim oath)

उसके बाद राज्यपाल पुन कहेंगे. “मैं” और फिर नीतीश कुमार कहेंगे, मैं, नीतीश कुमार… ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं किसी भी व्यक्ति या व्यक्तियों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई भी ऐसा विषय संप्रेषित या प्रकट नहीं करूंगा जो मेरे विचारार्थ लाया जाएगा या बिहार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में मुझे ज्ञात होगा, सिवाय इसके कि जब मंत्री के रूप में मेरे कर्तव्यों के समुचित निर्वहन हेतु ऐसा करना आवश्यक हो.

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक संवैधानिक परिपत्र पर हस्ताक्षर करेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे राज्यपाल द्वारा सुरक्षित रखा जाता है. इसे सदैव राज्यपाल के पास सुरक्षित रखा जाता है.

यह भी पढ़ें :- 

बिहार में CM और डिप्टी CM के नाम पर लग गई मुहर, जदयू-बीजेपी की बैठक में किसे चुना गया विधायक दल का नेता?

Sohail Rahman

Recent Posts

परशुराम जयंती पर हथियारों का प्रदर्शन, युवकों ने लहराईं तलवार-फरसे; तस्वीरें वायरल

Uttar Pradesh: बलिया जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

April 20, 2026

Amethi Road Accident: अमेठी में भीषण सड़क हादसा, डंपर-बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

Amethi Road Accident: अमेठी में तेज रफ्तार डंपर और बाइक की टक्कर में एक युवक…

April 20, 2026

Mathura News : 25 साल बाद बनी 3 किमी सड़क, 24 घंटे में उखड़ी; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Mathura News : मथुरा के राया ब्लॉक के ग्राम केहरी घड़ी बंबे से सहसु नगला…

April 20, 2026

Jabalpur Accident: शादी की खुशियां मातम में बदली, कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत

Jabalpur Accident: जबलपुर के टेमर भीटा में बेटे की शादी के कार्ड बांटने निकले रवि पटेल…

April 20, 2026

Jabalpur Central Jail Death: कैसे हुई बंदी की मौत? जबलपुर जेल में मचा हड़कंप, जांच शुरू

Jabalpur Central Jail Death: सुभाषचंद्र केंद्रीय जेल में सोमवार सुबह एक बंदी द्वारा फांसी लगा…

April 20, 2026