जन सुराज ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में कितने मुसलमानों को दिया टिकट, क्या राजद के ‘MY’ समीकरण पर लगेगा डेंट?

Jan Suraaj 7 Muslim Candidates: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. जिसमें 7 मुस्लिमों को टिकट दिया गया है.

Published by Sohail Rahman

Jan Suraaj First Candidate List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. एक तरफ, जहां राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा एलान किया. जिसमें उन्होंने कहा कि 20 महीने के अंदर बिहार के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी. तो वहीं, दूसरी तरफ प्रशांत किशोर की जन सुराज ने सभी पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें अगर मुस्लिम उम्मीदवारों की बात करें तो 5 मुस्लिम नेताओं को टिकट मिला है.

किन-किन मुस्लिम उम्मीदवारों को मिला टिकट? (Which Muslim candidates got tickets?)

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें कुल 5 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. जिसमें मधुबनी के बेनीपट्टी सीट से मोहम्मद परवेज आलम, किशनगंज के कोचाधामन सीट से अबू अफाक फारूख,  पूर्णिया के अमौर सीट से अफरोज आलम, पूर्णिया के ही बायसी सीट से शाहनवाज आलम, महिशी से शमीम अख्तर और दरभंगा ग्रामीण से शोएब खान साहब को टिकट दिया गया है. अब तक जारी हुए 51 उम्मीदवारों में 6 मुस्लिमों को टिकट देकर प्रशांत किशोर ने बहुत ही बड़ा दांव खेला है. इससे राजद के MY समीकरण पर बड़ा डेंट लग सकता है. हालांकि, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. कौन किसपर भारी पड़ेगा? ये तो चुनाव नतीजों के बाद ही तय हो पाएगा.

यह भी पढ़ें :- 

कौन है गैंगस्टर रईस खान? जिसके घर से एके-47 और कार्बाइन बरामद, ओसामा के खिलाफ लड़ने वाला है चुनाव!

जनसुराज की पहली लिस्ट में प्रशांत किशोर ने साधे सारे समीकरण (Prashant Kishor balanced all the equations in the first list of Jan suraaj)

बिहार की राजनीति में अपना दांव आजमाने वाले प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. यह ऐलान जनसुराज के नेता आरसीपी सिंह ने किया है. जनसुराज ने पहली लिस्ट में 51 नामों की घोषणा की है. जिसमें सामान्य, पिछड़ा, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक शामिल हैं. आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह भी अस्थावां से अपना पहला चुनाव लड़ेंगी. जनसुराज की लिस्ट में ज्यादातर जेडीयू (JDU) के पुराने नेता या उनके परिवार के सदस्य को टिकट दिया गया है.

राजद और भाजपा को दे पाएगी टक्कर? (Will it be able to compete with RJD and BJP?)

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद बिहार का सियासी पारा हाई हो गया है. NDA और INDIA गठबंधन में अब तक सीटों को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. ऐसे में जनसुराज ने सबसे पहले उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर बहुत ही बड़ा दांव खेला है. पहली बार चुनाव लड़ रही जनसुराज पार्टी ने सारे समीकरण साधने की कोशिश की है, ये उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में दिख रही है. यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि प्रशांत किशोर की नई नवेली पार्टी जनसुराज बिहार चुनाव में बीजेपी और आरजेडी जैसी पुरानी पार्टियों को कितनी टक्कर दे पाएगी. 

यह भी पढ़ें :-

Jan Suraaj Candidates List: जन सुराज ने सबको छोड़ा पीछे, 51 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

Sohail Rahman

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026