Bihar Election Result 2025: सबसे ज्यादा वोट मिलने के बाद…कैसे हार गई RJD, सिर पकड़ कर बैठ गए तेजस्वी!

Bihar Vidhansabha Election: RJD ने इस बार सबसे अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे. आरजेडी ने 141 सीट पर अपने चुनाव लड़ा था. हालांकि, पिछली बार पार्टी 144 सीट पर चुनाव लड़ी थी.

Published by Preeti Rajput

Bihar Vidhansabha Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav Result) में मतगणना के बाद अब नतीजे सामने आ चुके हैं. बिहार की 243 सीटों पर हुए मतदान में NDA ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल कर ली है. जिसमें  बीजेपी ने 89, जेडीयू ने 85, एलजेपी (रामविलास) ने 19, हम ने 5 और आरएलएम ने 4 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. वहीं गठबंधन की बात करें तो  आरजेडी ने 25, कांग्रेस ने 6 और लेफ्ट पार्टियों ने तीन सीटों पर विजय हासिल की है. एनडीए के खाते में कुल 202 और महागठबंधन को केवल 34 सीटें मिली हैं. 

भाजपा-JDU की शानदार जीत

दरअसल, अब तक हुए मतगणना में आरजेडी (RJD) का वोट शेयर सबसे अधिक रहा है. वहीं भाजपा (BJP) और जेडीयू (JDU) ने इस बार कम सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद भारी बहुमत से जीत हासिल की है. दोनों पार्टियों ने अपने वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज की है. इस चुनाव के नतीजों में बिहार की जनता ने गुंडाराज के खिलाफ जमकर वोट दिया है. मतदाताओं में सत्ता-विरोधी लहर नतीजों में साफ नजर आ रही है.

कैसा रहा RJD का प्रदर्शन?

इस चुनाव में आरजेडी ने सबसे अधिक 141 सीट पर चुनाव लड़ा था. पार्टी के केवल 23 प्रतिशत वोट मिले हैं. इससे पहले वाले चुनाव की तुलना करें, तो यह मामूली गिरावट है. पिछली बार आरजेडी को 23.11 प्रतिशत वोट मिले थे. वहीं पिछली बार पार्टी 144 सीट पर लड़ी थी. 

चिराग पासवान की पार्टी का शानदार प्रर्दशन

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को कुल वोट का 4.98 प्रतिशत मिला है. वहीं साल 2020 में एलजेपी का वोट शेयर 5.66 प्रतिशत था. बता दें कि, एलजेपी ने इस बार 28 सीट पर चुनाव लड़ा है. 

Bihar Election 2025: डूबने से बची इन उम्मीदवारों की नाव! सबसे कम वोट पाकर बिहार में की जीत दर्ज

कांग्रेस का वोट प्रतिशत

कांग्रेस का वोट प्रतिशत इस बार केवल 8.72 प्रतिशत रह गया. हालंकि साल 2020 में यह वोट प्रतिशत 9.48 प्रतिशत था. कांग्रेस ने इस बार 61 सीट पर चुनाव लड़ा है और साल 2020 में 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था.  

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: किन 10 सीटों पर जीत-हार का अंतर रहा बेहद कम, एक जगह तो मात्र 27 वोटों से हुआ फैसला

Preeti Rajput

Recent Posts

Bareilly DM order: जनता दर्शन में ढिलाई नहीं चलेगी, अधिकारियों पर कसा शिकंजा, 48 घंटे में शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य

Bareilly DM order: बरेली में जनता दर्शन की शिकायतों का 48 घंटे में निस्तारण अनिवार्य…

April 20, 2026

Bareilly wedding violence: बरेली में शादी समारोह में  खूनी खेल, युवक पर लाठी-डंडों और हथियारों से जानलेवा हमला

Bareilly wedding violenceबरेली के मैरिज लॉन में शादी के दौरान युवक पर लाठी-डंडों और हथियारों…

April 20, 2026

Mathura Junction security: मथुरा जंक्शन पर हाईटेक निगरानी, 211 कैमरों से लैस हुआ स्टेशन

Mathura Junction security: मथुरा जंक्शन पर 211 4K कैमरों से लैस केंद्रीकृत सुपर सर्विलांस सिस्टम…

April 20, 2026

बलरामपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध शिकार में 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Balrampur illegal hunting: बलरामपुर के धमनी वन क्षेत्र में अवैध शिकार का खुलासा करते हुए…

April 20, 2026

Maihar Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Maihar Accident: मैहर के बदेरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो…

April 20, 2026