नीतीश कुमार को चुना गया विधायक दल का नेता, जानिए कब और कहां है शपथ समारोह? कैसे देख सकते हैं लाइव कवरेज

Bihar Oath Ceremony: 74 वर्षीय नीतीश कुमार के अपने मंत्रिमंडल के कम से कम 20 मंत्रियों के साथ 20 नवंबर को पटना में शपथ लेने की उम्मीद है. शपथ ग्रहण पटना के प्रतिष्ठित गांधी मैदान में सुबह 11.30 बजे होगा.

Published by Heena Khan

Nitish Kumar: नीतीश कुमार बुधवार को जनता दल विधायक दल के नेता चुने गए. कुमार को आज ही NDA का नेता चुना जाएगा. इससे नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रास्ता साफ हो जाएगा. उम्मीद है कि नीतीश कुमार आज बाद में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को निवर्तमान सरकार के प्रमुख के तौर पर अपना इस्तीफा सौंप देंगे.

कब और कहां लेंगे शपथ ?

74 वर्षीय नीतीश कुमार के अपने मंत्रिमंडल के कम से कम 20 मंत्रियों के साथ 20 नवंबर को पटना में शपथ लेने की उम्मीद है. शपथ ग्रहण पटना के प्रतिष्ठित गांधी मैदान में सुबह 11.30 बजे होगा. निवर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता भी नियुक्त किया गया है. साथ ही बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई अन्य केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के समारोह में शामिल होने की उम्मीद है. 

कहां देखें शपथ समारोह  कवरेज

अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण कहाँ देख सकता हैं? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम जनता भी बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बन सकती है. शपथ ग्रहण समारोह को घर बैठे भी लाइव देखा जा सकता है.

शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण इन अहम प्लेटफार्म पर होगा:

  • दूरदर्शन बिहार (डीडी बिहार) पर आप इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं.
  • यूट्यूब लाइव स्ट्रीम – कई समाचार चैनल और बिहार सरकार का आधिकारिक चैनल इसका प्रसारण करेंगे.
  • सोशल मीडिया-Facebook और X पर भी लाइव अपडेट भी देख सकते हैं.
  • इनखबर (inkhabar) की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर भी आप लाइव कवरेज देख सकते हैं.

आतंकी उमर के वीडियो पर भड़के ओवैसी, पाक में बैठे सैकड़ों जल्लादों को समझा दिया इस्लाम का असली मतलब

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026