Bihar Vidhansabha Updates: एनडीए संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन, कार्यकर्ता होंगे एकजुट

आज मजदूरी के लिए कोई पलायन नहीं कर रहा है, विधानसभा संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के अगले चरण की घोषणा की गई,

Published by

पटना से शैलेंद्र की रिपोर्ट: बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज एनडीए संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे। इस दौरान विधानसभा संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के अगले चरण की घोषणा की गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि 23 अगस्त से एनडीए का विधानसभा संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में जहां भी कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, वह काफी सफल रहा।  

सरकार की ओर से की गई घोषणा

उन्होंने कहा कि आज विपक्ष में भी इतनी हिम्मत नहीं है कि कोई विकास पर चर्चा कर ले। उन्होंने हाल में ही सरकार की ओर से की गई घोषणाओं की भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जनता एनडीए के साथ है। जो पलायन कर गए थे, वह भी बिहार लौट रहे हैं। बिहार बदल रहा है। उन्होंने कहा कि आज मजदूरी के लिए कोई पलायन नहीं कर रहा है। पलायन  पूरी तरह से रुका हुआ  है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रथम चरण कार्यकर्ता सम्मेलन काफी सफल रहा। सभी घटक दलों में समन्वय जबरदस्त देखा गया।  

काम का कोई विकल्प नहीं है

उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में तीन सितंबर, सात सितंबर और आठ सितंबर को 14 टीम के सदस्य 42 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर को वैशाली, राजगीर, सकरा, खगड़िया, बरबीघा, केसरिया, सुरसंड, छातापुर, रीगा, गयाजी टाउन, बछवाड़ा, काराकाट, अगिआंव और बेनीपट्टी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सात सितंबर को एकमा, कचायकोट, महनार, फुलपरास, नवीनगर, कसबा, अलौली, केवटी, बड़हरा, कुटुंबा, बेगूसराय, बाराचट्टी, शाहपुर तथा जोकीहाट में जबकि आठ सितंबर को मीनापुर, मोकामा, बेलसंड, बहादुरपुर, शेटघाटी, मनिहारी, हसनपुर, सहरसा, लालगंज, मखदुमपुर, पीरपैंती, रजौली, मनेर तथा कटिहार में विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि 2025 में हम सभी बेहतर परिणाम देंगे। उन्होंने कहा कि काम का कोई विकल्प नहीं है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज वह भ्रम फैला रहे हैं। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर विकास को लेकर लोग विश्वास रखते हैं।

विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के सफल आयोजन की बात हुई

उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर कहा कि एनडीए एकजुट है। सभी हम लोग साथ हैं और कोई बड़ा और छोटा भाई नहीं है। इधर, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के सफल आयोजन की बात की। उन्होंने कहा कि जमीन पर विपक्ष कहीं नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है। आज एनडीए में कार्यकर्ता एकजुट हैं।  

कार्यकर्ता सम्मेलन के तीसरा चरण घोसित हुआ

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि विपक्ष आज विकास की चर्चा नहीं कर रहा है। आने वाले चुनाव में 225 सीट के लक्ष्य से भी आगे जाएंगे। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के महासचिव राकेश रंजन ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन के तीसरे चरण की आज घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष बिना इंजन की गाड़ी हो चुकी है जबकि एनडीए में दो इंजन हैं। सभी लोग एनडीए के साथ हैं।

Published by

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026