आ गई शपथ ग्रहण की तारीख…इस दिन CM बनेंगे Nitish Kumar, समारोह की तैयारी में जुटे नेता

Bihar CM Oath Ceremony: बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनने वाले हैं. शपथ समारोह 19 या 20 नवंबर को हो सकता है.

Published by Preeti Rajput

Bihar CM Oath Ceremony: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav Result) के नतीजे आने के बाद अब नई सरकार के गठन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है.  18वीं विधानसभा से जुड़ी अधिसूचना आज, रविवार को जारी होने वाली है. सोमवार से यह पूरी प्रक्रिया अधिकारिक तौर पर तेज हो जाएगी. वहीं चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता भी खत्म हो जाएगी. शपथ कार्यक्रम की तैयारियां पटना के गांधी मैदान में तेज हो चुकी है. पीएम मोदी भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, 9 या 20 नवंबर की तारीख को शपथ ग्रहण समारोह तय माना जा रहा है. 

कब होगा शपथ ग्रहण समारोह?

चुनाव आयोग आज बिहार के राज्यपाल को विधानसभा चुनाव 2025 के रिजल्ट की औपचारिक जानकारी देने वाला है. इसी के साथ चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता भी खत्म हो जाएगी. वहीं सोमवार को नीतीश कुमार अपने कैबिनेट की बैठक करने वाले हैं. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे. इसके बाद नई सरकार के लिए रास्ता साफ हो जाएगा. 

कौन बनेगा NDA का नेता?

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एनडीए के सभी दल विधानमंडल दल की बैठकें होंगी. इस बैठक में एनडीए का नेता सहमति के साथ चुना जाएगा. इसके बाद राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा.  

ऐतिहासिक जीत के बाद Nitish Kumar 10वीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ, कल होगी अहम बैठक

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज

पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां काफी तेजी से चल रही है. जिसके कारण सभी एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर हैं. शपथ समारोह में पीएम मोदी भी शामिल होने जा रहे हैं. इसके साथ ही भाजपा के कई मुख्यमंत्री भी पटना में पहुंचेंगे. इसी कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है.  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026