‘RJD न आ जाए इसलिए हमारे वोट…’ बिहार में शून्य पर आउट होने पर ये क्या बोल गए जनसुराज के अध्यक्ष?

Jan Suraaj on Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में जनसुराज पार्टी को 243 सीटों में से एक भी सीट नसीब नहीं हुई है. करारी हार के बाद जनसुराज पार्टी के अध्यक्ष उदय सिंह ने अपनी बात रखी है.

Published by Sohail Rahman

Uday Singh on Jan Suraaj Loss: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. NDA ने 243 सीटों में से 202 पर जीत हासिल की. दूसरी तरफ 243 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बिहार चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई. पार्टी को कम से कम 15 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उसे केवल 4 प्रतिशत वोट ही मिले. अब इतनी करारी हार के बाद जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने इसकी वजह बताई. जन सुराज पार्टी बिहार चुनाव में मिली करारी हार की समीक्षा कर रही है. उन्होंने कहा कि इन नतीजों के बावजूद जन सुराज अपने मुद्दों पर काम करता रहेगा.

जनसुराज ने की प्रेस वार्ता (Jansuraj held a press conference)

जनसुराज पार्टी ने चुनाव नतीजों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए शुक्रवार को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मीडिया को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि जन सुराज पार्टी चुनाव नतीजों से निराश नहीं है, बल्कि जनहित के मुद्दों पर जनता के साथ खड़ी है. तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद एक भी सीट न जीत पाने का कारण यह था कि बिहार की जनता राजद के सत्ता में वापसी से डरी हुई थी.

यह भी पढ़ें :-

कौन है रमीज? जिसकी वजह से लालू परिवार में सिर फुटव्वल हुआ शुरू; रोहिणी ने आड़े हाथों लिया

हमें वोट नहीं मिले: उदय सिंह (We did not get votes: Uday Singh)

उदय सिंह ने जनसुराज की करारी हार पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जनता ने हमें स्वीकार तो किया, लेकिन हमें वोट नहीं मिले. यह हमारे लिए भी एक सवाल है. ऐसा लगता है कि राजद के सत्ता में आने के डर से जन सुराज पार्टी के वोट एनडीए को चले गए. पार्टी खुद इस बात पर विचार कर रही है कि यह नतीजा कैसे आया. इस वोट शिफ्ट का मुख्य कारण यह है कि राजद को समर्थन हासिल करने से रोका गया, इसलिए आखिरी समय में कुछ वोट एनडीए की ओर चले गए.

Related Post

उदय सिंह ने कहा कि लोग कांग्रेस से उतना नहीं डरते जितना लालू यादव या राजद से. हालांकि राजद को रोकने के लिए वोट किया गया था, और इसका फायदा एनडीए को हुआ. लोगों को लगा कि जन सुराज के लिए वोट करने से राजद की जीत की संभावना बढ़ जाएगी, इसलिए उन्होंने एनडीए को चुना.

जमीनी स्तर पर काम करती है जनसुराज पार्टी (Jan suraaj Party works at the grassroots level)

उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी ज़मीनी स्तर पर काम करती है और उसे 15 प्रतिशत वोट मिलना तय था. लेकिन पार्टी इस पर विचार कर रही है कि ऐसा कैसे हुआ. हम बिहार को बदलने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे. इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि एनडीए ने चुनाव में जन सुराज के मुद्दों को उठाया. हमने 2000 रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वादा किया था, तभी नीतीश कुमार ने इसे बढ़ाकर 1100 रुपये किया. हम शुरू से ही रोज़गार और पलायन का मुद्दा उठाते रहे हैं. उसके बाद तो खुद प्रधानमंत्री भी पलायन रोकने की बात करने लगे. लेकिन अब हमारी मांग है कि एनडीए ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जाए.

यह भी पढ़ें :-

Bihar Election Results 2025: NDA की जीत पर क्या बोलीं चिराग पासवान की मां, बेटे को दिया आशीर्वाद

Sohail Rahman

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढें, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026