Chhapra Chunav Result: बिहार में खेसारी के साथ हुआ ‘खेला’, छपरा में छोटी कुमारी ने दी पटखनी; 7600 वोटों से मिली हार

Bihar election Result 2025: बिहार की छपरा विधानसभा सीट पर आरजेडी के खेसारी लाल यादव को हार का स्वाद चखना पड़ा. इस सीट पर भाजपा की छोटी कुमारी ने उन्हें 7600 वोटों से मात दी है.

Published by Preeti Rajput

Chhapra Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav Result) के नतीजे 14 नवंबर शुक्रवार को सामने आ चुके हैं. एनडीए को 202 सीटों पर बहुमत हासिल हुई है. सत्ताधारी एनडीए (NDA) के सामने महागठबंधन जरा भी टिक नहीं पाया. बिहार की जनता ने खुलकर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को अपना समर्थन दिया है. इस विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने अपने दिग्गज उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया था. वैसे तो बिहार की हर सीट महत्वपूर्ण था. लेकिन कुछ सीटें ऐसी थी, जिनपर सभी की निगाहें टिकी हुई थी. उन्हीं में से एक छपरा विधानसभा सीट थी.

खेसारी लाल यादव को मिली हार

छपरा से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को टिकट दिया था. उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी को इस सीट पर जीत की जिम्मेदारी सौंपी थी. खेसारी के कारण यह सीट और भी ज्यादा चर्चा में आ गई. वहीं भाजपा ने इस सीट की जिम्मेदारी छोटी कुमारी को दी थी. छोटी कुमारी ने खेसारी को कांटे की टक्कर देकर 7600 वोटों से हरा दिया है.

हार के बाद खेसारी ने लिखी कविता

हार के बाद खेसारी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक कविता पोस्ट की है. जिसमें उन्होंने हार के बाद जनता को सर्वोपरि बताया है. उन्होंने हार के बाद कहा कि वह हमेशा बिहार के जनता के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे. 

कौन है छोटी कुमारी? 

छपरा सीट हमेशा से भाजपा का गढ मानी जाती है. यहां से भाजपा साल 2010, 2015 और 2020 में जीत हासिल कर चुकी है. छोटी कुमारी छपरा विधानसभा चुनाव 86845 वोट हासिल किए है. वह इस विधानसभा सीट पर नई थीं. हालांकि, राजनीति उनके लिए नई नहीं है. वह पहले जिला परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं. उनके पति धर्मेंद्र साह बीजेपी के जिला महामंत्री हैं. बता दें कि छोटी कुमारी वैश्य समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और इस क्षेत्र में यह आबादी अच्छी खासी है. 

7600 वोटों से हारे खेसारी लाल

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट हार चुके हैं. इस सीट पर छोटी कुमारी को 86845 और खेसारी लाल यादव को 79245 वोट मिले थे. बता दें कि, खेसारी लाल पहले ही राउंड में पिछड़ गए थे.   

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Bareilly wedding violence: बरेली में शादी समारोह में  खूनी खेल, युवक पर लाठी-डंडों और हथियारों से जानलेवा हमला

Bareilly wedding violenceबरेली के मैरिज लॉन में शादी के दौरान युवक पर लाठी-डंडों और हथियारों…

April 20, 2026

Mathura Junction security: मथुरा जंक्शन पर हाईटेक निगरानी, 211 कैमरों से लैस हुआ स्टेशन

Mathura Junction security: मथुरा जंक्शन पर 211 4K कैमरों से लैस केंद्रीकृत सुपर सर्विलांस सिस्टम…

April 20, 2026

बलरामपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध शिकार में 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Balrampur illegal hunting: बलरामपुर के धमनी वन क्षेत्र में अवैध शिकार का खुलासा करते हुए…

April 20, 2026

Maihar Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Maihar Accident: मैहर के बदेरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो…

April 20, 2026

Aurangabad News: खुशियां मातम में बदलीं, तिलक से पहले करंट लगने से गई युवक की जान; परिवार में मची चीख-पुकार

Tilak ceremony tragedy: परिजनों के अनुसार सुबह रितेश जल्दी उठकर तैयारियों में जुट गया था.…

April 20, 2026

Dhamtari IPL betting case: आईपीएल सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल समेत 1.20 लाख का सामान जब्त

Dhamtari IPL betting case: धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार…

April 20, 2026