CPI, फिर BJP और अब कांग्रेस, क्या बिक्रम की सियासत का फिर बदल चुका है DNA! जानिए सीट का पूरा इतिहास

बिहार की राजनीति में बिक्रम विधानसभा सीट की अपनी खास पहचान रही है. कभी कांग्रेस, कभी भाजपा और कभी वाम दलों का प्रभाव… आखिर इस सीट पर फैसला कैसे बदलता रहा? जानिए 1957 से अब तक का पूरा राजनीतिक सफर और मौजूदा समीकरणों की अहम कहानी.

Published by Shivani Singh

बिहार की सियासत में विधानसभा सीटों का अपना-अपना इतिहास और महत्व होता है. इन्हीं में से एक है बिक्रम विधानसभा सीट, जो पटना जिले की सबसे दिलचस्प और उतार-चढ़ाव वाली सीट मानी जाती है. यहाँ के मतदाताओं ने समय-समय पर अलग-अलग दलों पर भरोसा जताया है. कभी कांग्रेस, कभी भाजपा, तो कभी वामदल और लोजपा तक को मौका दिया है. पार्टियाँ बदलती रहीं, चेहरे भी बदले, लेकिन इस सीट की राजनीतिक गर्माहट हमेशा बरकरार रही. अब सवाल है बिक्रम सीट पर आखिर किसका प्रभाव सबसे मजबूत रहा है और क्यों? आइए जानते हैं इस सीट का पूरा चुनावी सफर.

पटना बिहार के 38 जिलों में से एक है। पटना ज़िला छह अनुमंडलों और 23 प्रखंडों में विभाजित है. ज़िले में 14 विधानसभा सीटें हैं. इनमें मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी (SC), मसौढ़ी (SC), पालीगंज और बिक्रम शामिल हैं. हमारी “सीट समीकरण” श्रृंखला में, हम बिक्रम विधानसभा सीट पर चर्चा करेंगे. बिक्रम सीट के लिए पहला चुनाव 1957 में हुआ था.

Bihar Chunav: राहुल गांधी की एंट्री से गरमाई सियासत! NDA के गढ़ में तेजस्वी के साथ बड़ा खेला करने की तैयारी

किसने कब चुनाव जीता?

1957 – कांग्रेस की मनोरमा देवी जीतीं

1962 – कांग्रेस की मनोरमा देवी जीतीं

1967 – कांग्रेस के एम. गोप जीते

1969 – भारतीय क्रांति दल के खेदरन सिंह जीते

1972 – कांग्रेस (ओ) के खेदरन सिंह जीते

1977 – जनता पार्टी के कैलाश पति मिश्रा जीते

Related Post

1980, 1985, 1990 और 1995 – भाकपा के रामनाथ यादव लगातार चार बार जीते

2000 – भाजपा के रामजन्म शर्मा जीते

फरवरी 2005 – लोजपा के अनिल कुमार जीते

अक्टूबर 2005 – भाजपा के टिकट पर अनिल कुमार जीते

2010 – भाजपा के अनिल कुमार फिर से जीते

2015 – कांग्रेस के सिद्धार्थ जीते

2020 – कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरभ जीते

कौन हैं रितु जायसवाल? जिसे RJD ने पार्टी से निकाला, पति रह चुके हैं IAS, सिर्फ इतने वोटों से हारी थी पिछ्ला चुनाव

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय…

April 20, 2026

Raebareli Crime: गांव में दरिंदगी की कोशिश, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार

Gurubakshganj Attempted Assault: मामला 25 मार्च की रात का है. सराय डिगोसा निवासी विपिन उर्फ…

April 20, 2026

NH-19 बना मौत का हाईवे, हादसों का सिलसिला जारी, 5 दिन में पांच लोगों की गई जान

NH-19 accidents Mathura: मथुरा के एनएच-19 पर 5 दिन में 4 बड़े हादसे, 5 लोगों…

April 20, 2026

Bareilly DM order: जनता दर्शन में ढिलाई नहीं चलेगी, अधिकारियों पर कसा शिकंजा, 48 घंटे में शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य

Bareilly DM order: बरेली में जनता दर्शन की शिकायतों का 48 घंटे में निस्तारण अनिवार्य…

April 20, 2026