Bihar Election 2025: चुनाव प्रचार में पीएम मोदी को मात दे गए तेजस्वी, राहुल-प्रियंका का स्कोर देख समझ जाएंगे पूरा खेल

Bihar Election Rally 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार थम गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, तेजस्वी, नीतिश कुमार, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अमित शाह ने कितनी चुनावी रैलियां की.

Published by Sohail Rahman

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के दूसरे चरण के लिए प्रचार रविवार शाम 6 बजे थम गया. दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा.जिसमें बिहार की 122 सीटों पर वोट डालेंगे. इनमें 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें शामिल हैं. कुल 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इस चरण में प्रत्येक बूथ पर औसतन 815 मतदाता दर्ज हैं, जो शांतिपूर्ण मतदान की उम्मीद को संतुलित रखते हैं.

पीएम मोदी ने बिहार चुनाव में कितनी रैलियां की? (How many rallies did PM Modi hold in Bihar elections?)

बीजेपी और एनडीए के प्रमुख नेता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narenda Modi) ने बिहार में दोनों चरणों के मतदान के दौरान 14 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया. इसके अलावा, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने 17 अक्तूबर से लेकर अब तक अमित शाह ने 33 जनसभाओं को संबोधित किया. इसके साथ-साथ उन्होंने रोड शो भी किया है. इसके अलावा, लोजपा आर के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने 85 जनसभाओं को संबोधित किया और एनडीए समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगे.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

ज्योति ने पवन सिंह से किन परिस्थितियों में की शादी? चुनाव से ठीक पहले किया बड़ा खुलासा! बिहार की राजनीति में आ गया भूचाल

तेजस्वी ने कितनी रैलियां की? (How many rallies did Tejaswi hold?)

दूसरी तरफ महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सबसे अधिक 155 जनसभाओं को संबोधित किया है. इसके अलावा उन्होंने कई सभाएं भी की हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी बिहार चुनाव में काफी समय दिया है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इस चुनाव में 14 सभाएं कीं. वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने चार तो वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने 13 सभाएं की हैं.

किसने कितनी चुनावी रैलियां की? (Who held how many election rallies?)

क्रमांक नेता रैलियों की संख्या
1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14
2. राहुल गांधी 14
3. नीतीश कुमार 67
4. तेजस्वी यादव 155
5. राजनाथ सिंह 21
6. अमित शाह 33
7. जेपी नड्डा 15
8. प्रियंका गांधी 13
9. मल्लिकार्जुन खरगे 4

यह भी पढ़ें :- 

Bihar Election 2025 Leading Party: AI का चौंकाने वाला अनुमान! NDA या महागठबंधन, किसकी होगी सत्ता?

Sohail Rahman

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026