Bihar Election 2025: ‘मारब सिक्सर के छ गोली छाती में…’, चुनावी गानों पर PM मोदी का तंज; भभुआ में सुनाया जंगलराज का गाना

Narendra Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले चरण में मतदान के बाद विरोधियों की हार का दावा किया है. साथ ही उन्होंने आरजेडी-कांग्रेस पर युवाओं को भ्रमित करने के भी आरोप लगा दिए हैं. इस दौरान उन्होंने RJD के वायरल गाने पर भी निशाना साधा है.

Published by Preeti Rajput

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhansabha Election 2025) के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है. इससे पहले पीएम मोदी ने भभुआ में अपनी जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने जनसभा में विपक्ष के जंगलराज पर जमकर हमला बोला. उन्होंने एनडीए को विजय पथ पर अग्रसर बताया. साथ ही पहले चरण के मतदान के बाद अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि “विरोधियों का गुब्बारा फूट चुका है. कांग्रेस-आरजेडी का इको सिस्टम कह रहा है कि अब एक बार फिर से एनडीए की सरकार. आरजेडी कांग्रेस ने बिहार के युवाओं को हर बार भ्रमित करने की कोशिश की है. उनकी सारी प्लानिंग फैल हो गई है. यह बस इसलिए हुआ क्योंकि बिहार का नौजवान जागरुक है. वह देख रहा है कि आरजेडी और कांग्रेस के क्या इरादे हैं. जंगलराज के युवराज से पूछा जा रहा है कि वह झूठे वादों को पूरा कैसे करेंगे. 

विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि “जंगलराज को आने मत दीजिएगा. आरजेडी के किस तरह के गाने वायरल हो रहे हैं. आरजेडी वालों का एक गाना है आएगी भैया की सरकार बनेंगे रंगदार. यह फिर से सरकार में आने के बाद रंगदारी का धंधा शुरु करना चाहते हैं. आरजेडी रोजगार नहीं देगी, रंगदारी वसूलेगी. आरजेडी वालों का एक गाना है. देखिए ये लोग क्या-क्या कह रहे हैं? भइया के आवे दे सत्ता. कट्टा सट्टा के उठा लेब घरवा से. इन लोगों को जनता की सेवा नहीं करनी है. केवल जनता को कट्टा दिखाकर लूटना है. साथियों आरजेडी का एक और गाना खूब चल रहा है. मारब सिक्सर के छ गोली छाती में. इन लोगों का यही तरीका है.”

NDA को मिलेंगी इतनी सीटें, बिहार में टूटेगा रिकॉर्ड…चिराग पासवान ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी; विपक्ष के उड़े होश

पीएम मोदी की बिहार से अपील

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “जंगलराज ने बिहाार में विकास की हर संभावना की भ्रूण हत्या की है. मैं आपको एक और उदाहरण देता हूं. कैमूर में देखिए प्रकृति ने क्या कुछ नहीं दिया है. यहां पर पर्यटन काफी बढ़ सकता है. लेकिन जंगलराज ने यह कभी नहीं होने दिया. जहां कानून का राज न हो, वहां कोऊई टूरिज्म कैसे आएगा. नीतीश सरकार ने आप सभी को उस भयानक स्थिति से बाहर निखाला है. मुझए खुशी है कि  अब धीरे- धीरे पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है.इसका हमें तेजी से विस्तार करना है. नक्सल और माओवादी दम तोड़ रहे हैं.” बिहार चुनाव के पहले चरण मतदान 6 नवंबर को हुआ. इस दौरान रिकॉर्ड 65% लोगों ने वोट किया. यह चुनावी इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है.   

बिहार में दूसरे चरण का मतदान कब होगा? कितनी सीटों पर डाले जाएंगे वोट; यहां चेक करें पूरी डिटेल

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026