बिहार में राजनीति सिर्फ जाति और चेहरों की लड़ाई नहीं है, ये इलाकों की अलग-अलग नब्ज़ को समझने का खेल है. 2020 के चुनाव में यही नब्ज़ साफ दिखी थी. जहाँ उत्तर और मध्य बिहार में बीजेपी+ मजबूत नज़र आई, वहीं दक्षिण और पूर्व बिहार में RJD ने अपनी पकड़ दिखाई।
अंग, मिथिलांचल और तिरहुत, ये वो क्षेत्र थे जहाँ बीजेपी ने भारी वोट प्रतिशत हासिल किया था. खासकर मिथिलांचल और तिरहुत में भाजपा का नेटवर्क और संगठन ने निर्णायक भूमिका निभाई. इसके उलट मगध और सीमांचल में RJD सबसे ज़्यादा प्रभावी नज़र आई। मगध की 26 सीटों में RJD+ को 40% से ज़्यादा वोट मिले थे. यह संकेत था कि यादव-मुस्लिम-दलित समीकरण वहाँ अभी भी जीवित है.
सीमांचल: AIMIM की एंट्री ने बदले समीकरण
सीमांचल की राजनीति सिर्फ गठबंधन की बातों पर नहीं चलती, यहाँ मुस्लिम वोटबैंक ही असली निर्णायक शक्ति है. 2020 में AIMIM ने यहाँ पाँच सीटें जीतकर उस पारंपरिक RJD-कांग्रेस वर्चस्व को झटका दिया, जो दशकों से चला आ रहा था.
नतीजा, मुकाबला सीधा नहीं रहा कई स्थानों पर त्रिकोणीय हो गया.
अगर 2025 में भी AIMIM पूरी ताकत से उतरी, तो उसका नुकसान सीधा RJD+ को होगा और इसी वोट विभाजन का सबसे बड़ा फ़ायदा NDA को जा सकता है चाहे उसके पास यहाँ 2020 जैसा मजबूत आधार न भी हो.
Bihar Election 2025: तेज प्रताप को किससे है जान का खतरा? बोले ‘ये लोग मुझे मरवा देंगे’
मगध-अंग में NDA की असली परीक्षा
मगध में पिछली बार RJD की पकड़ मजबूत थी। लेकिन अंग प्रदेश में NDA ने इसकी भरपाई कर ली. ये दोनों क्षेत्र 2025 में भी चुनाव का असली बैलेंस-लाइन बनने जा रहे हैं क्योंकि यहाँ हर सीट नज़दीकी मुकाबले में जाती है.
LJP और VIP शांत, लेकिन असर बरकरार
LJP और VIP को अक्सर “छोटी पार्टियाँ” कहा जाता है, पर इनके 5-6% वोट कई सीटों का गेम बदल देते हैं. अगर LJP इस बार NDA के साथ तालमेल में रहती है, तो मगध और भोजपुर की कई सीटों पर समीकरण बदल सकते हैं. इसी तरह VIP सीमांचल और मिथिलांचल में स्पॉयलर बनने की क्षमता रखती है.
अगर वोट-ट्रांसफर सही हुआ…
सियासत में 2+2 = 4 नहीं होता, लेकिन अगर सहयोगी दलों का वोट सही तरीके से एक-दूसरे पर ट्रांसफर हो गया, तो परिदृश्य बदल सकता है.
आँकड़ों के मुताबिक:
गठबंधन अनुमानित वोट शेयर
NDA 44%
RJD+ 37%
और यही वोट प्रतिशत कई करीबी मुकाबलों को एकतरफ़ा भी बना सकता है.
2025 की तस्वीर अभी भी धुंधली, लेकिन मुकाबला कांटे का
आँकड़ों के आधार पर 122 सीटों में NDA को लगभग 66 सीटों पर बढ़त दिखती है, जबकि RJD+ को करीब 49 सीटों तक सीमित देखा जा रहा है.
लेकिन ज़मीन की राजनीति सिर्फ डेटा पर नहीं चलती. उम्मीदवार कौन है, स्थानीय नाराज़गी कितनी है, और हवा किस दिशा में बह रही है. ये सब आख़िरी दिन तय करता है.
- कुल मिलाकर सीमांचल में AIMIM की भूमिका निर्णायक होगी
- मगध और अंग में RJD बनाम NDA की सीधी टक्कर
- मिथिलांचल और तिरहुत में BJP की पकड़ अभी भी मजबूत
- छोटी पार्टियाँ (LJP, VIP) कई जगह चाबी की तरह काम करेंगी
- 2025 का चुनाव 2020 की तरह ही नज़दीकी दिख रहा है, लेकिन समीकरण पहले से ज्यादा उलझे हुए हैं.
बिहार के 122 विधानसभा क्षेत्र, जहां दूसरे चरण में मतदान होना है
1. वाल्मिकी नगर
2. रामनगर (एससी)
3. नरकटियागंज
4. बगहा
5. लौरिया
6. नौतन
7. चनपटिया
8. बेतिया
9. सिकटा
10. रक्सौल
11. सुगौली
12. नरकटिया
13. हरसिद्धि (एससी)
14. गोविंदगंज
15. केसरिया
16. कल्याणपुर
17. पिपरा
18. मधुबन
19. मोतिहारी
20. चिरैया
21. ढाका
22. शिवहर
23. रीगा
24. बथनाहा (एससी)
25. परिहार
26. सुरसंड
27. बाजपट्टी
28. सीतामढी
29. रून्नीसैदपुर
30. बेलसंड
31. हरलाखी
32. बेनीपट्टी
33. खजौली
34. बाबूबरही
35. बिस्फी
36. मधुबनी
37. राजनगर (एससी)
38. झंझारपुर
39. फुलपरास
40. लौकहा
41. निर्मली
42. पिपरा
43. सुपौल
44. त्रिवेणीगंज (एससी)
45. छातापुर
46. नरपतगंज
47. रानीगंज (अनुसूचित जाति)
48. फारबिसगंज
49. अररिया
50. जोकीहाट
51. सिकटी
52. बहादुरगंज
53. ठाकुरगंज
54. किशनगंज
55. कोचाधामन
56. अमौर
57. बैसी
58. कसबा
59. बनमनखी (अ.जा.)
60. रुपौली
61. धमदाहा
62. पूर्णिया
63. कटिहार
64. कदवा
65. बलरामपुर
66. प्राणपुर
67. मनिहारी (एसटी)
68. बरारी
69. कोरहा (एससी)
70. बिहपुर
71. गोपालपुर
72. पीरपैंती (एससी)
73. कहलगांव
74. भागलपुर
75. सुलतानगंज
76. नाथनगर
77. अमरपुर
78. धोरैया (एससी)
79. बांका
80. कटोरिया (एसटी)
81. बेलहर
82. रामगढ
83. मोहनिया (एससी)
84. भभुआ
85. चैनपुर
86. चेनारी (एससी)
87. सासाराम
88. करगहर
89. दिनारा
90. नोखा
91. डेहरी
92. काराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र
93. अरवल
94. कुर्था
95. जहानाबाद
96. घोसी
97. मखदुमपुर (एससी)
98. गोह
99. ओबरा
100. नबीनगर
101. कुटुम्बा (एससी)
102. औरंगाबाद
103. रफीगंज
104. गुरुआ
105. शेरघाटी
106. इमामगंज (एससी)
107. बाराचट्टी (एससी)
108. बोधगया (एससी)
109. गया टाउन
110. टिकारी
111. बेलागंज
112. अत्रि
113. वजीरगंज
114. रजौली (एससी)
115. हिसुआ
116. नवादा
117. गोबिंदपुर
118. वारसलिगंज
119. सिकंदरा (एससी)
120. जमुई
121. झाझा
122. चकाई
बिहार में दूसरे चरण का मतदान कब होगा? कितनी सीटों पर डाले जाएंगे वोट; यहां चेक करें पूरी डिटेल

