Bihar चुनाव से पहले Chirag के चाचा ने बढ़ा दी Nitish की टेंशन! क्या बिगड़ जाएगा NDA का खेल?

Bihar Election: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है. इसी बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति पारस ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के मौजूदा हालात बद से बदतर हैं. पूरा पढ़े...

Published by Mohammad Nematullah

Bihar Chunav 2025: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है. चुनाव आयोग अक्टूबर में चुनावी तारीखों का एलान कर  सकता है. इससे पहले नीतीश सरकार और केंद्र की मोदी सरकार राज्य के लोगों को जमकर सौगात दे रही है. इसी बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति पारस ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के मौजूदा हालात बद से बदतर हैं, मैनें लगभग 32 जिलों का दौरा किया संगठन को मजबूत करने का काम किया. इस बार बिहार की जनता 100% बदलाव के मूड में है क्योंकि 20 साल से एक ही व्यक्ति की सरकार रही है. बिहार एक बीमारू राज्य बन गया है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार हैं क़ानून-व्यवस्था और शिक्षा की स्थिति पर भी सवाल उठायें है, फिर उन्होंने कहा कि इसलिए बिहार की जनता ने बदलाव की मांग करने का फ़ैसला किया है.

नीतीश सरकार पर साधा निशाना

दरअसल इस बार महागठबंधन किसी भी हाल में बिहार की सत्ता चाहता है. इसीलिए महागठबंधन लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए पर निशाना साध रहा है, विपक्षी दल भी उन्हीं मुद्दों को लेकर सवाल उठा रहे हैं जिन पर अब तक एनडीए नेता उन पर निशाना साधते रहे हैं. इसके अलावा बिहार चुनाव में सबकी निगाहें खगड़िया ज़िले की अलौली विधानसभा सीट पर है. ये सीट पिछले दो चुनावों (2015 और 2020) में आरजेडी के खाते में गई है. हालांकि यहां किसी एक पार्टी का स्थायी दबदबा नहीं रहा है. 2015 में महागठबंधन की लहर और 2020 में भाजपा-लोजपा विवाद का फायदा राजद को मिला. पिछले दो चुनावों में राजद ने इस सीट पर अपनी पकड़ मजबूत की है.

चिराग का विपक्षी पर हमला

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को पूर्णिया पहुंचे जहां उन्होंने रंगभूमि मैदान में आयोजित नव संकल्प महासभा में विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस-राजद के एमवाई (MY) समीकरण को बिहार के पिछड़ेपन की जड़ बताया और कहा कि अब जातिगत राजनीति को खत्म कर बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” की सोच को बढ़ावा देना होगा. सभा की शुरुआत में चिराग पासवान ने बिहार के पहले दलित मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा ‘यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि आज उनकी जयंती पर इतना बड़ा समागम हो रहा है. 7 जिलों से लोग आए हैं.

Aaj ka mausam: यूपी-बिहार में धूप और उमस की मार, अपने शहर का जानिए मौसम का हाल

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026