कौन बनेगा बिहार का CM? उपेंद्र कुशवाहा ने खोली NDA की ‘राज़ की पोटली’, खबर पड़ते ही समझ जाएंगे पूरी प्लानिंग

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव को लेकर अब सरगर्मी बढ़ती जा रही है. इस बीच अब CM के चेहरे को लेकर तनातनी शुरू हो गई है. इसी बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने NDA में CM चेहरे को लेकर बड़ा दावा कर दिया है.

Published by Heena Khan

Bihar Election News: बिहार चुनाव को लेकर जहां महाघठबंधन भी पूरी जान झौंके हुआ है वहीं NDA भी पूरी रणनीति बनाए बैठी है. इस बीच NDA के एक नेता ने CM चेहरे को लेकर बड़ा दावा कर दिया है. दरअसल, बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है. इस बीच, एनडीए के सीएम चेहरे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान ने राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ा दी है. जिसके चलते राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कहा कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहे हैं और चुनाव के बाद वही सीएम बनेंगे.

कौन होगा CM चेहरा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने साफ शब्दों में कहा कि नीतीश कुमार हमारे सीएम चेहरे हैं. बिहार में चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है. हम चुनाव जीतेंगे और उनके नेतृत्व में ही सरकार बनेगी. इतना ही नहीं इस दौरान रालोम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन स्वार्थ के आधार पर एकजुट हुए दलों का गठबंधन है. इन्हें जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है. बिहार की जनता इनके पक्ष में नहीं है. बिहार चुनाव में इनकी स्थिति और खराब होने वाली है.

लालू यादव पर बोला हमला

वहीं बिहार चुनाव से पहले विशेष गहन समीक्षा (एसआईआर) को लेकर महागठबंधन पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि सत्ता उनके हाथ से पहले ही फिसल चुकी है. इतना ही नहीं इस दौरान आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर बिहार में अपने पंद्रह साल के शासन के दौरान दलितों और पिछड़े समुदायों की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया.

‘हमें बचा लो Yogi जी’, मदीने से प्रेमानंद के लिए दुआ मांगने वाले शख्स की जान पर आई बात; बोले-आधी आधी रात को…

Heena Khan

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026