Bihar Chunav 2025: आधी आबादी का जोर…बिहार के वोटर किस ओर, पहले चरण की वोटिंग में किसका दिख रहा माहौल?

Bihar Election 2025: बिहार के इतिहास में पहले चरण में इस बार सबसे अधिक वोटिंग हुई है. इस बार पहले चरण में 26 लाख मतदाताओं ने वोट डाला है. अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा की आखिर यह वोटिंग किस तरफ इशारा कर रही है.

Published by Preeti Rajput

Bihar Vidhansabha Election: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav) के पहले चरण के लिए मतदान पूरा हो चुका है. गुरुवार 6 नवंबर को बिहार के 121 सीटों पर मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह के साथ मतदान किया. इस बार पहले चरण में (bihar voting percentage) 64.69 प्रतिशत वोटिंग की गई है. साल 2020 से यह 8% ज़्यादा है. बिहार के इतिहास में पहली बार मतदाताओं ने इतनी भारी संख्या में मतदान किया है. साल 2020 में पहले चरण में 56.1% वोटिंग हुई. इस बार पहले चरण में 36 लाख अधिक मतदाताओं ने वोटिंग की है. जो पिछली बार से 5 लाख ज्यादा है. 64.69% वोटिंग के हिसाब से 2.42 करोड़ लोगों ने पहले चरण में मतदान किया है. 

बिहार में भारी संख्या में हुआ मतदान

इतनी भारी संख्या में मतदान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा होना शुरु हो गई है कि, इतनी अधिक वोटिंग का आखिर मतलब क्या है. बिहार की जनता ने इस बार किस पार्टी को मत देकर जीत की तरफ आगे बढ़ा दिया है. दरअसल, भारत के चुनावी इतिहास में जब भी बढ़ी मात्रा में वोटिंग की जाती है, तो इसका साफ मतलब होता है कि जनता बदलाव की मांग कर रही है. इस बार  जनता नीतीश कुमार की जीत पक्की करना चाहती है या बात कुछ और ही है. इस बार यह मतदान किस तरफ जाएगा, फिलहाल यह कहना थोड़ा जल्दी होगा. 

बिहार वालों ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, आजादी से लेकर अब तक कभी नहीं हुई इतनी वोटिंग, देखें आकड़े

महिला वोटर तय करेंगी बिहार का भविष्य

बिहार की राजनीति में अधिक वोटिंग के दो मतलब हो सकते हैं. पहला कि जनता बदलाव की मांग कर रही है और दूसरा किसी वर्ग विशेष का एकजुट होकर मतदान करना. जिसमें महिला मतदाताओं की भागीदारी काफी अहम है. इस बार महिलाओं को लेकर महागठबंधन और एनडीए दोनों ने बड़े-बड़े वादे कर चुकी है. महिला मतदाता 2005 से नीतीश कुमार की ताकत रही हैं. ऐसे में उनका मतदान एकजुट होकर पड़ना नीतीश कुमार की जीत तय करता है. हालांकि तोजस्वी यादव नें इस बार महिला मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश की है. 

दूसरे चरण के मतदान पर टिकी नजरें

बिहार की राजनीति का फिलहाल सस्पेंस बरकरार है. सभी की निगाहें अब 11 नवंबर पर टिकी हुई है. दूसरे चरण का मतदान किसी एक पार्टी की जीत तय करने वाला है. वहीं बिहार का ताज किसके सिर पर सजेगा इसका जवाब 14 नवंबर को पूरे देश के सामने आ जाएगा. 

क्या तेजस्वी हैं बिहार की पहली पसंद? बंपर वोटिंग के बाद क्यों उछल रहे ‘लालू के लाल’ ?

तेजस्वी-नीतीश ही नहीं मोदी की भी परीक्षा लेगा बिहार विधानसभा चुनाव 2025, जानिये कैसे?

 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026